{"_id":"5db35d658ebc3e93c633a1d8","slug":"green-crakers-meerut-news-mrt450507864","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन पटाखों की आड़ में परंपरागत पटाखों की सेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन पटाखों की आड़ में परंपरागत पटाखों की सेल
विज्ञापन
ग्रीन पटाखों की आड़ में बिक रहे परंपरागत पटाखे
मेरठ। ग्रीन पटाखों की आड़ में बाजार में खुलेआम परंपरागत पटाखों की बिक्री हो रही है। दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड और जिमखाना मैदान में खुलेआम परंपरागत पटाखे बेचे जा रहे हैं। ग्रीन पटाखों की चार वैरायटी ही मार्केट में उपलब्ध हैं। इसमें मिट्टी के अनार, फुलझड़ी और स्काईशॉट मुख्य हैं। शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक पटाखा व्यापारियों को लाइसेंस भी जारी नहीं हुए थे।
मुख्य डिपो मालिकों को हुआ नुकसान
शहर में गढ़ रोड और बागपत रोड पर दो प्रमुख डिपो हैं जो मार्केट में छोटे व्यापारियों को पटाखों की सप्लाई करते हैं। प्रशासन ने एक सप्ताह पहले पूर्व दोनों पटाखों के गोदाम सील कर दिए। जेएस फायर वर्क के मालिक गौरव के अनुसार शिवाकाशी से डिमांड के अनुसार स्टॉक नहीं आया था। पुराना माल सील पड़ा है।
चोरी छिपे लाए माल
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में पटाखों को लेकर सख्ती अधिक है। हालांकि अन्य प्रदेशों में सख्ती न होने के कारण शहर के पटाखा व्यापारी गुपचुप तरीके से पटाखों का स्टॉक हरियाणा आदि स्थानों से लाए हैं। जिन्हें खुलेआम मार्केट में बेचा जा रहा है।