फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Greater Noida metropolis first in ABVP membership campaign

एबीवीपी के सदस्यता अभियान में ग्रेटर नोएडा महानगर प्रथम

Sun, 24 Aug 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Greater Noida metropolis first in ABVP membership campaign
मेरठ महानगर में सदस्यता अभियान करते एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : shiv tripathi
मेरठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने अपने सदस्यता अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। मात्र दस दिन में मेरठ प्रांत के 21 जिलों में दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को परिषद का सक्रिय सदस्य बनाया गया है। मेरठ प्रांत में 28500 सदस्य बनाकर ग्रेटर नोएडा महानगर सबसे आगे चल रहा है।
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रांत सदस्यता प्रमुख डॉ. धर्मेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि इस बार प्रांत का लक्ष्य 5,16,280 सदस्य बनाने का है, जिसे तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पांच अगस्त से इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरे प्रांत में कार्यकर्ता लगे हुए हैं। पहले चरण में विद्यालय स्तर पर सदस्यता की जा रही है। मेरठ प्रांत में ग्रेटर नोएडा महानगर 28500 सदस्यता के साथ सबसे आगे है। अभियान का उद्देश्य मात्र संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी के भीतर राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और संगठनबद्ध जीवन का संस्कार जगाना है। प्रांत मंत्री गौरव गौड़ ने कहा कि अब तक प्रांत के अधिकांश जिलों ने अपने-अपने सदस्यता लक्ष्य का 40 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया है। विद्यार्थी परिषद का मानना है कि एक संगठित और जागरूक विद्यार्थी ही सशक्त भारत का निर्माता तथा राष्ट्र पुनर्निर्माण की आधारशिला बन सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed