फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Great sacrifice is the best in the world: Gyan Bhushan

उत्तम त्याग ही संसार में सर्वश्रेष्ठ : ज्ञान भूषण

Thu, 04 Sep 2025 09:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Great sacrifice is the best in the world: Gyan Bhushan
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में चल रहे समवशरण महामंडल विधान में बृहस्पतिवार को विधिवत मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराई गई। मुख्य वेदी पर भगवान जिनेंद्र का अभिषेक एवं शांतिधारा हुई। समवशरण जिनालय में मंगलाष्टक के साथ विधानाचार्य पंडित आशीष जैन शास्त्री व पंडित आयुष जैन शास्त्री ने विधान की क्रियाएं कराई। भगवान मल्लिनाथ को वेदिका से पांडुकशिला पर विराजमान किया। शांतिधारा उमेश जैन ने सपरिवार की। शांतिधारा में मुकेश जैन व प्रवीण जैन ने सहयोग किया।
विज्ञापन

आचार्य ज्ञान भूषण महाराज रत्नाकर ने पर्यूषण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग पर प्रवचन करते हुए कहा कि त्याग की शिक्षा हमें प्रकृति से लेनी चाहिए। वृक्ष कार्बन-डाई ऑक्साइड ग्रहण और हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। गाय घास आदि खा कर हमें दूध प्रदान करती है। वृक्ष अपने पत्तों को एक समय स्वयं छोड़ देता है। हम भी आहार करते हैं तो निहार होता है तभी मनुष्य स्वस्थ रहता है। अगर हम ग्रहण तो करते रहें और उसे छोड़े नही तो हम अस्वस्थ हो जाएंगे। इसी प्रकार से धन का अर्जन करने और वस्तुओं के संग्रह के मूल में राग है। जबकि त्याग हमें परिग्रह से मुक्ति दिलाता है। जीवन में त्याग की महिमा सृष्टि के आरंभ से ही रही है।
विज्ञापन

जैन धर्म और जैन समाज दान शीलता का आदर्श उदाहरण है। सच्चा धनपति जोड़ने में नहीं छोड़ने में स्वयं को भाग्यशाली समझता है। धन की सार्थकता छोड़ने में है, जोड़ने में नहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed