फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Grand worship ceremony held on the occasion of Lord Pushpadanta's Moksha Kalyanak.

Meerut News: पुष्पदंत भगवान के मोक्ष कल्याणक पर हुई महाअर्चना

Sat, 19 Sep 2026 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Grand worship ceremony held on the occasion of Lord Pushpadanta's Moksha Kalyanak.
सरधना। आदर्श नगर स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भाद्रपद शुक्ल अष्टमी के अवसर पर मोक्ष कल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। आदर्श नगर स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में भाद्रपद शुक्ल अष्टमी के अवसर पर जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर देवाधिदेव पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दशलक्षण महापर्व के तहत उत्तम शौच धर्म की महाअर्चना की गई।
महाअर्चना के बाद क्षुल्लक सहज सागर महाराज के सानिध्य में श्री शांतिनाथ विधान का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिविधान के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। शांतिनाथ भगवान की शांतिधारा करने का सौभाग्य पंकज जैन, नमन जैन, शौर्य जैन, मुकेश जैन, रविश जैन, आदिश जैन, हनी जैन, प्रदीप जैन और अक्षय जैन को प्राप्त हुआ। पुष्पदंत भगवान के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर भगवान के चरणों में लड्डू अर्पित किए गए। यह सौभाग्य प्रदीप जैन, नितिन जैन और वैभव जैन को प्राप्त हुआ। महाअर्चना की मांगलिक क्रियाएं दीपक जैन दिवाकर ने विधानपूर्वक संपन्न कराईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंकज जैन, सौरभ जैन, अरनव जैन, कमल कुमार जैन, मुकेश जैन, अनुज जैन, अनिल जैन, आशीष जैन, दीपक जैन, राजेश जैन, प्रमोद जैन, नितिन जैन, नमन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed