फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Government trying to spoil Hindu-Muslim brotherhood: Rajkumar Bhati

हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खराब करने का प्रयास कर रही सरकार : राजकुमार भाटी

Mon, 23 Mar 2026 07:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Government trying to spoil Hindu-Muslim brotherhood: Rajkumar Bhati
परी​क्षितगढ़। गांव दयालपुर में सपा नेता देवेंद्र दयाल के आवास पर सपा राष्टीय प्रवक्ता राजकुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। गांव दयालपुर में सोमवार को सपा नेता देवेंद्र दयाल के आवास पर हुई सभा में नोएडा के दादरी स्थित मिहिर भोज कॉलेज में 29 मार्च को होने वाली रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। रैली को सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। सभा में मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी, सपा नेता किशोर वाल्मीकि को माला व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि जनता ही वोट के माध्यम से शासक को चुनती है। अगर जागरूक बनें तो अपने मुद्दों को उठाकर सरकार पर दबाव बनाया जा सकता है। भाजपा सरकार हिंदुओं को खतरे में बताकर जनता को बरगलाने का काम करती है। भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को खत्म करने का प्रयास कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार में बच्चों का भविष्य खतरे में है। युवा पीढ़ी रोजगार के पीछे भाग रही है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को पूरी दवाइयां नहीं मिल रही है। थानों में फरियादियों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया जा रहा है। जबकि सरकार सपा में जनता के हित में अनेक कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी ने कहा कि सपा सरकार में हर वर्ग का हित है। सपा सरकार बिना भेदभाव के कार्य करने वाली मात्र एक पार्टी है। संचालन सपा नेता देवेंद्र दयाल व अध्यक्षता बाली राम ने की। इस दौरान हापुड़ जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, सरदार नरवैर सिंह खालसा, अमित नारंगपुर, नौशाद सैफी, संदीप जाटव, सपा जिला सचिव गौरव राणा, रहीस अहमद, नरेंद्र प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed