फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Good governance has made UP the growth engine for the country's progress: Dharampal Singh

सुशासन से देश की तरक्की का ग्रोथ इंजन बना यूपी: धर्मपाल सिंह

Fri, 20 Mar 2026 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Good governance has made UP the growth engine for the country's progress: Dharampal Singh
चौधरी चरण सिंह यूनि​वर्सिटी के अटल सभागार में   प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित का
योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति में सुशासन का यह स्वर्णिम युग है। डबल इंजन की सरकार ने विकास को गति और दिशा दी है। इससे यूपी भारत की तरक्की का ग्रोथ इंजन बन गया है। प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। प्रदेश का लक्ष्य 2029-30 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है।
विज्ञापन

सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में ’नवनिर्माण के 9नौवर्षः संकल्प से सिद्धि्, सुरक्षा-सुशासन-समृद्धि’ कार्यक्रम में उन्होंने यह बातें कहीं। पत्रकारों से बातचीत में प्रभारी मंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 में दो एक्सप्रेसवे थे, जो अब बढ़कर 22 हो गए हैं। इसी तरह उस समय दो ही हवाई अड्डे भी थे, जो अब बढ़कर 16 हो गए हैं। मेरठ से दिल्ली तक नमो भारत, मेट्रो का संचालन हो रहा है, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। उन्होंने बताया कि मेरठ कृषि, उद्योग, यातायात, सुरक्षा, खेल, पढ़ाई, स्वास्थ्य और शिक्षा में आगे बढ़ रहा है। सरकार की दो प्राथमिकताएं प्रदेश का सर्वांगीण विकास और सुरक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योगी जब से सीएम बने हैं, तब से दिसंबर 2025 तक गैंगस्टर अधिनियम के तहत करीब 14,580 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां जब्त की गईं। 22,306 इनामी अपराधियों को जेल भेजा गया और 85,118 के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। पुलिस विभाग में 2,19,199 से अधिक भर्तियां हुईं, जिनमें 44,000 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन 181, वीमेन पावर लाइन 1090 और एंटी रोमियो स्क्वायड से महिला सुरक्षा मजबूत हुई है। महिला एवं बाल अपराधों के निस्तारण में उत्तर प्रदेश 98.90 फीसदी दर के साथ अग्रणी राज्यों में है। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने नौ दिवसीय मेला और विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश की विकासगाथा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री तथा समृद्धि के प्रवेश द्वार लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तरह लाभार्थियों को सहायता भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, राकेश माहेश्वरी, सतेंद्र भराला, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, बीएसए आशा चौधरी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मान्या चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।


---



निवेश, उद्योग और कनेक्टिविटी
धर्मपाल सिंह ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें से करीब 15 लाख करोड़ रुपये धरातल पर उतरे और करीब 60 लाख रोजगार सृजित हुए। उत्तर प्रदेश 96 लाख से अधिक इकाइयों के साथ देश का सबसे बड़ा एमएसएमई हब बन चुका है। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत 197 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। वर्ष 2017 में केवल दो एक्सप्रेसवे थे, वहीं अब प्रदेश में 22 एक्सप्रेसवे संचालित, निर्माणाधीन या प्रस्तावित हैं। वर्तमान में 16 हवाई अड्डे संचालित हैं, जिनमें चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे शामिल हैं, और आठ नए हवाई अड्डों का विकास कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed