फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Golden girl Parul wore khaki and became deputy SP of UP police

गोल्डन गर्ल पारुल ने पहनी खाकी, यूपी पुलिस की डिप्टी एसपी बनीं

Tue, 20 May 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Golden girl Parul wore khaki and became deputy SP of UP police
मेरठ। मेरठ के इकलौता गांव निवासी एथलीट गोल्डन गर्ल पारुल चौधरी ने सोमवार को मुरादाबाद स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में डिप्टी एसपी के पद पर ज्वॉइन कर लिया है। उन्होंने खाकी तो पहन ली है, लेकिन अभी भी उनकी नजर पहले देश के लिए और स्वर्ण पदक लाने पर है। डिप्टी एसपी के पद पर ज्वॉइन करने ही वह आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए तत्काल बंगलुरू रवाना हो गईं।
विज्ञापन

पारुल चौधरी ने कड़ी मेहनत से जमीन से आसमान का सफर तय किया है। कभी नंगे पांव खेत की पगडंडियों पर दौड़ने वाली पारुल आज आसमान की ऊंचाइयों को छू रही है। वर्ष 2023 के एशियन गेम्स में पारुल चौधरी ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता और 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता था। उनकी इन उपलब्धियों के लिए, उन्हें राज्य सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी का पद दिया गया था। इसके साथ ही उन्हें रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। केंद्र सरकार ने भी उन्हें 2023 में अर्जुन पुरस्कार दिया था। इसके बाद भी पारुल देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती रहीं। वर्ष 2024 के ओलंपिक खेलों में भी उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया। अभी हाल ही में दोहा में हुई डायमंड लीग में उन्होंने 3000 मीटर स्टीपल चेज में 9:13.39 मिनट का समय लेकर नेशनल रिकॉर्ड बनाकर नया कीर्तिमान बनाया और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप टोक्यो के लिए क्वालिफाई किया।
विज्ञापन

परिवार के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंची पारुल
पारुल चौधरी सोमवार को अपने पिता कृष्णपाल, भाई राहुल चौधरी, रोहित, बड़ी बहन प्रीति चौधरी और अश्वनी लांबा के साथ मुरादाबाद स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी पहुंची। उन्होंने देश के संविधान के तहत कार्य करने और मातृभूमि की रक्षा करने की शपथ ली। उनके पिता कृष्णपाल और भाई राहुल भी भावुक हो गए। पिता ने कहा कि आज उनकी बेटी ने वर्दी पहनकर उनका सीना गर्व से और चौड़ा कर दिया है। बेटी ने उनका नाम देशभर में रोशन कर दिया है। उनके पदभार ग्रहण करने पर भाई राहुल ने भी खुशी जताई। भाई ने शाम को वापस गांव पहुंचकर मिठाई भी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता के विश्वास से ही बनीं डिप्टी एसपी : पारुल
डिप्टी एसपी का पद ग्रहण करने के बाद पारुल ने कहा कि आज मैं अपने माता-पिता का तहे दिल से धन्यवाद करना चाहती हूं। उनकी मेहनत और विश्वास से ही डिप्टी एसपी यूपी पुलिस के पद पर ज्वॉइन किया है। मैं उन सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने यहां तक पहुंचाने में मेरा साथ दिया है। इसमें मेरे कोच, मेरा परिवार, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, सांई आदि सभी का धन्यवाद देना चाहती हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझे देश की सेवा करने का मौका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed