फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gold and silver medal-winning athletes felicitated.

Meerut News: स्वर्ण और रजत पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित

Sun, 04 Oct 2026 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
Gold and silver medal-winning athletes felicitated.
गांव नगला कबूलपुर में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को स्मृति शिंदे
प्रतिभाओं के सम्मान में सिसौली से नंगला कबूलपुर स्थित शिव मंदिर तक स्वागत जुलूस निकाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। गत माह गोरखपुर में हुई प्रदेश स्तरीय अंडर-17 बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक झटकने वाली खिलाड़ियों को नंगला कबूलपुर में सम्मानित किया गया।
सितंबर के अंतिम सप्ताह में गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय अंडर-17 बालिका कुश्ती प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें सिसौली से अर्जुन अवॉर्डी महिला मल्ल अलका तोमर की भतीजी खुशी पुत्री जगमेंद्र उर्फ जग्गा तोमर ने स्वर्ण पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया। वहीं राधा पुत्री ऋषि तोमर, पल्लवी पुत्री वीरपाल तोमर ने रजत पदक झटके। वहीं बीते माह गोवा में आयोजित कराटे एशियन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आरती पुत्री नरेश तोमर ने स्वर्ण पदक झटका। रविवार को चारों प्रतिभाओं के सम्मान में सिसौली से नंगला कबूलपुर स्थित शिव मंदिर तक स्वागत जुलूस निकाला गया। मंदिर प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में फूलमाला पहनाकर स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
विज्ञापन

अतिथि ठाकुर भुजवीर सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने समाज अपने देश के लिए हमेशा अपना सहयोग देना चाहिए चाहे वह आगे बढ़ रही लड़कियों को आर्थिक सहायता हो या फिर उनका मानसिक मनोबल बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन हो। मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप ने कहा कि वह कोशिश करेंगे कि यदि कोई बालक क्रीड़ा या शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है तो वह अपनी तरफ से उसको हर तरह का सहयोग प्रदान कर सकें। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष दिनेश पंवार, सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, अंतरराष्ट्रीय पहलवान विकास तोमर, समाजसेवी जगदीश सिंह, रॉबिन तोमर, दिनेश तोमर पहलवान सतीश चौहान, विकास तोमर, ठाकुर भुजवीर सिंह, नैन सिंह तोमर, तिलकराम प्रधान, पवन कुमार, गन्ना चेयरमैन सोनू कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed