Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girls learnt the tricks to stay healthy and safe.

Meerut News: छात्राओं ने सीखे स्वस्थ और सुरक्षित रहने के गुर

Fri, 27 Nov 2026 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Girls learnt the tricks to stay healthy and safe.
आरजी कॉलेज में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरुकता और प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को पोषण, एनीमिया से बचाव, मासिक धर्म स्वच्छता और किशोरावस्था से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।
विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक पारुल वर्मा और जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक दीपक शर्मा मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्या अंजू रानी के मार्गदर्शन और विज्ञान क्लब प्रभारी सीमा रानी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा ने किया।
विज्ञापन

अरुणा कन्नौजिया के निर्देशन में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। स्वीप जागरूकता के लिए छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। पोस्टर प्रतियोगिता में अरुणा प्रथम, हिमांशी द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। स्वच्छता पोस्टर में काजल प्रथम, फातिमा द्वितीय और आरोही तृतीय रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में छवि प्रथम, गुलशबा द्वितीय और राधिका तृतीय रहीं। प्रश्नोत्तरी में रिया शर्मा प्रथम, सान्या द्वितीय और अवनीश तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में अपेक्षा व रिया शर्मा प्रथम, आफरीन द्वितीय और वृंदा तृतीय रहीं। आत्मरक्षा प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम और खुशी द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत सुरक्षा पोस्टर में जिकरा प्रथम, जोया द्वितीय और इकरा मसूद तृतीय रहीं। व्यक्तिगत सुरक्षा पर नाटक में निधि प्रथम, कनिका द्वितीय और अहाना तृतीय रहीं। किशोरावस्था एवं मासिक धर्म स्वच्छता पर भाषण में पारुल प्रथम, ईशागिनी द्वितीय और नंदनी तृतीय रहीं। स्वीप प्रतियोगिता में निमिषा प्रथम, स्पर्श द्वितीय तथा वैष्णवी व कशिश तृतीय रहीं। पोषण प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, रिया द्वितीय और अनमोल तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed