{"_id":"597b65c14f1c1b445f8b4994","slug":"girlfriend-wanted-me-to-kill-wife-i-killed-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका चाहती थी पत्नी की हत्या कर दूं, मैंने उसे ही मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका चाहती थी पत्नी की हत्या कर दूं, मैंने उसे ही मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ/मवाना
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में मवाना तहसील में हुई डोली की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि एक तरफ पत्नी और दूसरी तरफ प्रेमिका थी। जिसमें एक का मरना तो तय था। वो (प्रेमिका) मिलती थी तो पत्नी को मरवाने की बात कहती थी। उसके दूसरे युवक से भी अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि बताया कि 26 जुलाई को मवाना के काबली गेट मुबारकपुर के जंगल में डोली पुत्री जयपाल निवासी काबली गेट की लाश मिली थी। इसका मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था। जांच पड़ताल में पवन कुमार निवासी कवाल मुजफ्फरनगर का नाम सामने आया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पवन ने बताया कि युवती से उसके पांच छह साल से प्रेम प्रसंग थे। पवन ने शादी का ऑफर भी किया था, लेकिन युवती ने परिवार की इज्जत का हवाला देकर शादी से इंकार किया था। इसके बाद पवन ने दूसरी युवती से शादी कर ली। पवन पहले मवाना में रिश्तेदार के यहां पर रहता था, लेकिन वह अब अपने गांव में ही रहने लगा था। शादी के बाद भी पवन युवती से मिलने के लिए मवाना आता था। अब युवती कह रही थी कि पत्नी को मार दो और उससे शादी कर लो।
विज्ञापन
ये हुआ था घटना वाले दिन
22 जुलाई को डोली और पवन की फोन पर बातचीत हुई। जिसमें दोनों ने 23 जुलाई को मुलाकात करने के लिए दिन तय किया। रातभर पवन परेशान रहा, पत्नी ने बार-बार उसे पूछा कि फोन पर कौन थी। पवन ने पत्नी को सारी बात बता दी। पत्नी को भी पता चल गया था कि उक्त युवती उसकी हत्या करना चाहती है। पवन अगले दिन थैले में दराती, शराब की बोतल और कपड़े लेकर बाइक से मवाना पहुंचा। बाइक एक सर्विस करने वाली की दुकान पर खड़ी की। इसके बाद डोली, पवन मिले और दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। पवन ने बताया कि वो बार बार कह रही थी कि पत्नी को अब तक क्यों नहीं मारा। इस पर उसने दराती से उसका गला काटकर मार डाला।
विज्ञापन
दूसरे को फंसाने के लिए कॉल कर दी
हत्या के बाद पवन ने युवती के मोबाइल से एक युवक को कॉल की। ताकि पुलिस को उक्त युवक पर शक हो जाए। उक्त युवक से भी युवती से संबंध होने की बात आरोपी ने पुलिस को बताई। उसके बाद पवन अपने घर चला गया। पत्नी को जानकारी थी कि पवन ने युवती की हत्या की है। वहीं एसएसपी ने मामले का खुलासा करने पक मवाना थाना पुलिस और सर्विलांस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया।
हत्या के खुलासे से संतुष्ट नहीं परिजन
डोली के परिजन हत्या का खुलासा करने की जानकारी पाकर शुक्रवार को थाने पहुंच गए। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि अकेला व्यक्ति हत्या नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि वे खुलासे से संतुष्ट नहीं हैं। इंस्पेक्टर मवाना विजय कुमार ने कहा कि कोई आपत्ति हो तो वह एसएसपी से शिकायत करें। उसके बाद परिजन शांत होकर लौट गए।