{"_id":"5da6287f8ebc3e01586f11ed","slug":"girlfriend-ruckus-on-lover-house-in-baghpat-after-friendship-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती लिव-इन रिलेशनशिप में बदली, फिर बैंक की नौकरी छोड़ भागा युवक, प्रेमिका ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती लिव-इन रिलेशनशिप में बदली, फिर बैंक की नौकरी छोड़ भागा युवक, प्रेमिका ने किया जमकर हंगामा
Wed, 16 Oct 2019 01:47 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जनपद में कस्बे के युवक की दिल्ली निवासी युवती के साथ फेसबुक पर हुई दोस्ती लिव-इन रिलेशनशिप में बदल गई। प्रेमिका द्वारा शादी का दबाव पड़ने पर प्रेमी प्रेमिका से पीछा छुड़वाने के लिए निजी बैंक की नौकरी छोड़कर घर भाग आया। कस्बे में प्रेमी के घर पहुंची युवती ने जमकर हंगामा किया। युवती का कहना है कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह कोर्ट में जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी युवती मंगलवार को बुढ़ाना पहुंच गई। निजी बैंक की नौकरी छोड़कर कस्बे में भागकर आए अपने प्रेमी के घर को उसने तलाश लिया। युवती ने प्रेमी के परिजनों को दोनों के लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने की सारी बातें बताते हुए युवक के साथ शादी करने की बात कही। युवक के परिजनों ने युवती को भावनाओं में बहकर प्रेमी से शादी न करने की सलाह दी। बात बनती न देखकर युवती ने प्रेमी के घर जमकर हंगामा किया। युवती ने बताया कि कस्बा निवासी युवक के साथ अप्रैल 2019 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती हुई थी। युवक उसके घर से थोड़ी दूरी किराये पर कमरा लेकर रहता था। वह दिल्ली के दुर्गापुरी में आईसीआईसीआई बैंक में नौकरी करता था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फेसबुक पर पहले दोस्ती फिर अंतरंग बातें... वर्दी वाली डीपी लगाकर ब्लैकमेलिंग का 'खेल'
विज्ञापन
युवती ने बताया कि दोनों एक दूसरे के दूर के रिश्तेदार भी निकल गए। फेसबुक पर हुई दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। एक दूसरे के साथ मिलना जुलना आरंभ हो गया। वे दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो प्रेमी बैंक की नौकरी छोड़कर अपने घर आ गया। युवती ने बताया कि उसका प्रेमी व परिवार वाले उसे सहयोग नहीं दे रहे हैं। अपने ऊपर कर्जा बताकर उसे भावनात्मक ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा है। युवती ने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाएगी। वह न्यायालय सहित महिला आयोग आदि का भी सहारा लेगी। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/