फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girlfriend ke shok pooree karne ke liye lootere

गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए बने लुटेरे   

Mon, 23 Apr 2018 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Apr 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
girlfriend ke shok pooree karne ke liye lootere
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए तीन छात्र लुटेरे बन गए। परिजन जितना पैसा देते, वो एक सप्ताह भी नहीं चलता था। एसएसपी मंजिल सैनी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर इन आरोपियों का खुलासा किया।
विज्ञापन


ऐसे हुई गिरफ्तारी
एसएसपी के अनुसार बीते शुक्रवार को साकेत में आर्यन अग्रवाल नाम के छात्र से तीनों युवकों ने लूट की थी। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। लुटेरों की तलाश में एएसपी कैंट/क्राइम सतपाल सिंह को लगाया था। एएसपी ने सदर बाजार पुलिस टीम को लेकर इनकी तलाश शुरू की थी। शनिवार को सदर बाजार में बाइक पर पति के साथ जा रही एक महिला से पर्स छीना गया था। सूचना पर इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल ने टीम के साथ घेराबंदी की। जिसके बाद नितिन्जय शर्मा निवासी 19/3 विधानगर सेक्टर-3 शास्त्रीनगर, सूर्यांश वर्मा निवासी 1059/शास्त्रीनगर व मृणांक उर्फ शिबू निवासी 281 नंगलाबट्टू साकेत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 हजार रुपये, दो तमंचे और दो छुरी बरामद की गईं।
विज्ञापन


हंसते हुए गर्लफ्रेंड के बारे में बताता 
प्रेसवार्ता में एसएसपी के पीछे खडे़ तीनों लुटेरे हंसते रहे। एसएसपी ने लुटेरों से कहा कि खुद बताओ कैसे और क्यों करते हो लूट। जिस पर आरोपी सूर्यांश बोला कि जितना पैसा घरवाले देते, वह तो पढ़ाई और खाने पीने में एक सप्ताह में उठ जाता था। खर्चा ज्यादा होने पर लूट करनी पड़ती थी। एसएसपी ने एक आरोपी से पूछा कि क्या गर्लफ्रेंड है आपकी? आरोपी बोले कि उनका शौक पूरा करने के लिए ही तो ज्यादा पैसे की जरूरत पड़ती है। पैसे की कमी के चलते कई गर्लफ्रेंड तो छोड़कर चली गई। तीनों की हंसी से साफ जाहिर हो रहा था कि उनको लूट करने और गिरफ्तार होने का कोई अफसोस नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीन का बेटा आरोपी सूर्यांश 
आरोपी सूर्यांश बीबीए का छात्र है। आरोपी नितिन्यज शर्मा गंगानगर स्थित एक कॉलेज से जर्नलिज्म का कोर्स कर रहा है। मृणाक उर्फ शिबू कैंट स्थित एक कालेज से इंटर कर रहा है। तीनों छात्र सोशल साइट के जरिये ही एक दूसरे से जुड़े थे। उसके बाद तीनों ने पांडव नगर में कमरा किराये पर लिया। उसके बाद से ये लूट करने लगे। आरोपी सूर्यांश का पिता सत्येंद्र वर्मा गाजियाबाद तहसील में अमीन है। हालांकि प्रेसवार्ता में सूर्यांश अपने पिता को सिविल कोर्ट में बता रहा था। जिस पर पुलिस ने जांच करने की बात कही। 


अंग्रेजी में देते रहे जवाब
तीनों आरोपी प्रेसवार्ता में पुलिस के सवालों के जवाब अंग्रेजी में दे रहे थे। उनका लूट करने का तरीका सबसे अलग था। बाइक पर अकेले जाते युवक या फिर छात्र को पहले रोकते थे। अंग्रेजी में थोड़ी बातचीत कर आरोप लगाते थे कि तुम लड़कियों को बहुत मेसेज भेजते हो। इतना कहते ही उस पर टूट पड़ते थे। फिर उसे लूटकर फरार हो जाते थे। कई छात्र तो मोबाइल और पर्स स्नैचिंग की वारदात की पुलिस से शिकायत नहीं करते थे। शहर के पॉश इलाके ही इनके निशाने पर होते थे। मृणांक बाइक चलाने में माहिर, सूर्यांश छीनाझपटी व नितिन्यज बात बनाने में माहिर बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed