फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Girlfriend and lover of decide to marry in Shamli Court

प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी प्रेमिका, थाने में जमकर बखेड़ा, हिरासत में 5 लोग

Sat, 10 Nov 2018 08:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Sat, 10 Nov 2018 08:06 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend and lover of decide to marry in Shamli Court
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शामली जिले के एक गांव से फरार प्रेमी युगल को लेकर कचहरी परिसर में बखेड़ा हो गया। प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचा था, जिसकी भनक लगने पर उनका पीछा कर रहे युवती के परिजनों ने उन्हें कचहरी परिसर से पकड़ लिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित युवक-युवती के पंजाब के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने के दौरान प्रेम संबंध हो गए थे। इसकी भनक लगने पर युवती को उसके परिजनों ने गांव भेज दिया था। 
विज्ञापन


प्रेमी युगल के अनुसार उन्होंने कई माह पूर्व पानीपत स्थित एक आर्य समाज मंदिर में विवाह भी कर लिया था। छह नवंबर को दोनों घर से भागकर कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी आए थे, लेकिन दिवाली की छुट्टियां होने के चलते उनके वकील ने दोनों को शनिवार को आने के लिए कहा था। शनिवार को दोनों कोर्ट मैरिज करने के लिए फिर से घर से भाग निकले और प्रेमी के दो दोस्तों के साथ कचहरी आ पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रेमी युगल के घर से भागने के बाद किसी तरह इसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई, जिस पर वे एक कार को किराए पर लेकर उनके पीछे-पीछे कचहरी परिसर पहुंच गए। यहां युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और युवती को कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया।

इस हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां प्रेमी युगल खुद को बालिग बताते हुए आर्य समाज मंदिर में शादी करने का दावा करते हुए एक-साथ ही रहने की जिद पर अड़ गया।

थाना परिसर में भी हंगामा होने के चलते पुलिस ने प्रेमी व उसके दो दोस्तों के साथ ही युवती के चचेरे भाई व कार चालक को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed