फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl student serious till now accused release from police station

छात्रा की हालत गंभीर, मनचले को थाने से छोड़ा

Tue, 07 Dec 2021 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
girl student serious till now accused release from police station
छात्रा की हालत गंभीर, मनचले को थाने से छोड़ा
विज्ञापन

मेरठ। मनचले से तंग आकर जहर खाने वाली छात्रा की हालत अभी गंभीर बनी है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और फिर सोमवार देर रात धारा 141 के नोटिस के साथ उसे छोड़ दिया। दरअसल, इस धारा के तहत सात साल से कम अवधि की सजा वाले मामलों में आरोपी को चेतावनी के साथ पुलिस छोड़ सकती है।
जाकिर कॉलोनी निवासी छात्रा ने मनचले से परेशान होकर जहर खा लिया था। आरोप है कि हुमायू नगर निवासी आरोपी आसिफ पिछले एक वर्ष से उसे लगातार परेशान कर रहा था। आरोपी की हरकत से परेशान होकर छात्रा ने फतेहउल्लापुर चौकी इंचार्ज से शिकायत की थी। पुलिस की लापरवाही के चलते छात्रा ने जहर खा लिया था।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया के मुताबिक छानबीन के दौरान आरोपी के मोबाइल पर युवती से चैटिंग मिली है। यह भी सामने आया कि आरोपी जब युवती के घर गया था तो उसने अपने हाथ की नस काट ली थी। फिलहाल अभी जांच जारी है। विवेचना के तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed