फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl raped by uncle and cousin

पिता से बची तो मौसा और उसके बेटों ने बनाया हवस का शिकार

Fri, 19 Jul 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
girl raped by uncle and cousin
मेरठ। एक किशोरी पिता की गंदी नीयत से बची तो मौसा और उसके बेटों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। कई दिनों तक बंधक बनाकर यातनाएं दीं। किसी तरह चाची को पता चला तो बुधवार रात उसे बंधनमुक्त कराकर नौचंदी पुलिस को सौंपा गया। इस सनसनीखेज प्रकरण की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इंचौली थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी की मां की मौत हो गई थी। जिस पर पिता गंदी नीयत रखता था। जिसके बाद उसे नौचंदी क्षेत्र में रहने वाले उसके मौसा के घर भेज दिया गया था। यह मौसा सरकारी कर्मचारी बताया गया। बुधवार की रात किशोरी अपनी रिश्ते की चाची को लेकर नौचंदी थाने पहुंची। बताया कि पहले उसके मौसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जान की धमकी मिलने पर वह सब कुछ सहती रही। जिसके बाद मौसेरे भाइयों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर यातनाएं दी गई। कई बार दुष्कर्म किया गया। किसी तरह बचकर उसने चंडीगढ़ में रह रही अपनी चाची को घटना की जानकारी दी और यहां बुला लिया। किशोरी की चाची की ओर से मौसा और उसके बेटों के खिलाफ नौचंदी थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

उसी पिता की सुपुर्दगी में दिया
इस पूरे प्रकरण के बावजूद नौचंदी पुलिस ने किशोरी को उसी के पिता को सौंप दिया जबकि किशोरी अपने पिता से बचकर मौसा के घर रहने गई थी। सवाल है कि किशोरी क्या वहां सुरक्षित रहेगी। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने बताया कि मामला गंभीर है। जिस तरह किशोरी ने पुलिस के सामने रोते हुए सब कुछ बताया, उसके एक-एक शब्द में सत्यता प्रतीत होती है। नाबालिग होने के कारण चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को मामला जांच के लिए सौंपा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमजाल में फंसाकर युवती से गैंगरेप
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में प्रेमजाल में फंसाकर एक युवक ने बीते बृहस्पतिवार को अपनी प्रेमिका से दुष्कर्म किया और फिर उसे दोस्त को सौंप दिया। अश्लील फोटो के बल पर प्रेमी और उसके दोस्त ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बावजूद अश्लील फोटो सोशल साइट पर वायरल कर दिए। युवती के परिजनों को पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बदला लेने की नीयत से वह आरोपियों के घर पहुंचे। लेकिन उससे पहले ही आरोपी पूरे परिवार को साथ लेकर घर से फरार हो चुके थे। मामले की तहरीर पिलोखड़ी चौकी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed