फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghazibadnews

ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को पकड़ व्यायामशाला में बंद किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
ghazibadnews
छुट्टा पशुओं को पकड़ने की मांग करते लो्ग। - फोटो : GHAZIABAD City
ग्रामीणों ने बेसहारा पशुओं को पकड़ व्यायामशाला में बंद किया
विज्ञापन

मुरादनगर। सुराना गांव के ग्रामीणों ने खेतों में फसल को नुकसान पहुंचा रहे बेसहारा पशुओं को पकड़कर व्यायामशाला में बंद कर दिया। इसके बाद मोदीनगर तहसील के बाहर प्रदर्शन कर पशुओं को पकड़वाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया।

सुराना गांव के ग्रामीणों का कहना है कि बेसहारा पशु खेत में खड़ी फसल बर्बाद कर रहे हैं। इतना ही नहीं अगर इनको भगाने के लिए कोई भी किसान खेत में जाता है तो पशु हिंसक होकर उसे दौड़ा लेते हैं। खेतों में काम करने वाले किसानों को टक्कर मारकर घायल कर देते हैं। ग्रामीणों ने खेतों से करीब 70 बेसहारा पशुओं को पकड़ गांव की व्यायामशाला में बंद कर दिया। आरोप है कि इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। इसके बावजूद कोई आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नहीं आया। मंगलवार को ग्रामीण एकत्र होकर मोदीनगर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन दिया। सुराना, कुम्हेड़ा आदि गांवों के ग्रामीणों का आरोप था कि क्षेत्र में आवारा पशुओं ने उनकी फसलों को तहस-नहस कर दिया। प्रदर्शनकारी ग्रामीण अधिकारियों के पास पहुंच गए और अपनी समस्या बताई, जिसके बाद जिलाधिकारी ने तत्काल आवारा पशुओं को आश्रय स्थल पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान सपा नेता विकास यादव, सतेंद्र त्यागी, सुंदर यादव, मुलेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed