फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabd news

एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में एक की मौत, चार घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
ghaziabd news
क्षतिग्रस्त ट्रक।
एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन

मोदीनगर। नवनिर्मित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के दो अलग-अलग हादसों मे एक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
पहला हादसा भोजपुर के कलछीना गांव के समीप हुआ। राजस्थान के भरतपुर स्थित थाना कामा के गांव समुरा निवासी भरतलाल (50) अपने पुत्र रवि (22 वर्ष) के साथ कंटेनर में सामान भरकर मेरठ से गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। जैसे ही एक्सप्रेसवे पर कलछीना गांव के समीप पहुंचे तभी एक ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से कंटेनर सवार गंभीर पिता पुत्र को निकाल कर अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने पिता भरतलाल को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल रवि को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके अलावा दूसरा हादसा मेरठ के परतापुर की सीमा से सटे मुरादाबाद गांव के समीप हुआ। गाजियाबाद से मेरठ की ओर जा रहें एक कंटेनर और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे गिर गए। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। गश्त कर रहे एक्सप्रेस वे के पेट्रोलिंग ऑफिसर विमलेश कुमार ने पुलिस को तत्काल सूचना देकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित का कहना है कि कलछीना और मुरादबाद गांव के समीप दो दुर्घटनाएं हुई थी। जिसमें एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed