फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad news

8.50 लाख के लिए मामा ने भांजे को जलाकर मारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad news
8.50 लाख के लिए मामा ने भांजे को जलाकर मारा
विज्ञापन

मुरादनगर। उधार लिए 8.50 लाख रुपये न लौटने पड़े इसलिए मामा पवन शर्मा ने अपने बेटे के साथ मिलकर भांजे दर्शन शर्मा को जलाकर मार डाला। रुपये लौटने के बहाने मामा ने भांजे को दिल्ली से मुरादनगर बुलाया था और उस पर पेट्रोल डालकर आग दी थी। घटना पांच दिन पूर्व की है। पांच दिन इलाज के बाद भांजे ने दिल्ली के अस्पताल में शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। दर्शन शर्मा की बहन की तहरीर पर पुलिस ने मामा और उसके बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

दिल्ली के बुराड़ी स्थित प्रधान इंक्लेव कॉलोनी निवासी दर्शन शर्मा (30) पुत्र शिवकुमार शर्मा नोएडा में टूल एंड डाईमेकर का व्यापार करते थे। पुलिस ने बताया कि 10 अक्तूबर को दर्शन शर्मा मुरादनगर के जलालाबाद गांव में अपने मामा पवन शर्मा के पास आया था। उसी दिन संदिग्ध हालात में दर्शन शर्मा आग से जल गया था। उसे गंभीर हालात में स्थानीय अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया था। शुक्रवार सुबह दर्शन शर्मा की अस्पताल में मौत हो गई। दर्शन की बहन सीमा शर्मा निवासी नोएडा ने बताया कि नौ साल पहले दर्शन ने अपने मामा पवन शर्मा निवासी जलालाबाद गांव मुरादनगर को 8.50 लाख रुपये उधार दिए थे। दर्शन ने मामा से कई रुपये लौटाने के लिए कहा, लेकिन उसे रकम नहीं मिली। सीमा का आरोप है कि 10 अक्तूबर को दर्शन को रुपये देने के लिए जलालाबाद गांव मामा ने बुलाया था। मामा पवन शर्मा ने अपने बेटे सौरभ शर्मा के साथ मिलकर दर्शन पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो किसी तरह आग बुझाकर दर्शन को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में वहां से दिल्ली रेफर किया गया था। सीमा का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने पर मामा ने अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि मृतक दर्शन की बहन की तहरीर पर मामा पवन शर्मा और उसके बेटे सौरभ शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed