फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर के गांव नंगला बेर में सोमवार रात बदमाशों ने खेत पर धान की फसल की रखवाली कर रहे किसान राजपाल (58) की सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर और गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद किसान का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पानी के गड्ढे में फेंक दिया। किसान के परिजन खाना देने खेत पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। किसान के पुत्र अजय ने बबलू, सुंदर, राजा, राहुल और संतवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सीकरी खुर्द गांव निवासी निवासी किसान राजपाल सिंह पत्नी संतोष और दो पुत्र सुनील, अजय और पुत्री काजल के साथ रहते थे। राजपाल का बड़ा पुत्र सुनील दिल्ली पुलिस में ऑपरेटर है। अन्य दोनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। राजपाल ने सीकरी कला गांव निवासी शिवम शर्मा की नंगला बेर में कई बीघा कृषि भूमि ठेके पर ली हुई है। वहां धान की कटाई चल रही है। अजय ने बतताया कि रोजाना की तरह सोमवार रात राजपाल फसल की रखवाली के लिए खेत पर चले गए। देर रात सुनील खाना देने खेत पर गया तो पिता वहां नहीं मिले। सुनील ने उन्हें आवाज लगाई लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद टॉर्च लेकर खोजबीन की तो चारपाई पर खून पड़ा मिला। उसने चाचा राजकुमार को कॉल कर मामले की जानकारी दी। राजकुमार अन्य परिजनों के साथ वहां पहुंचे और राजपाल की खोजबीन शुरू की। राजपाल करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक पानी गड्ढे में अचेत पड़े मिले। परिजन राजपाल को एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खेत का ठेका लेने पर थी रंजिश
नंगला बेर के खेत का ठेका पहले किसी और के पास था। छह माह पूर्व खेत मालिक शिवम ने इसे राजपाल ने ठेके पर दिया था। राजपाल ने यह पहली फसल उगाई थी। अजय ने बताया कि ठेका बदलने से नंगला बेर गांव के कुछ लोग उनके पिता से रंजिश रखने लगे। इसे लेकर दो दिन से राजपाल के साथ आरोपी विवाद भी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी पुलिस
घटनास्थल को लेकर मोदीनगर व भोजपुर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। जिस स्थान पर घटना हुई वहां पर दोनों थानों की सीमा मिलती है। काफी देर तक भी जब सीमा विवाद नहीं सुलझा तो मौके पर लेखपाल को बुलाया गया। लेखपाल भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा तो युवा नेता राहुल गुर्जर ने तहसील से घटनास्थल की फर्द निकलवाकर पुलिस को दी। इसके बाद भोजपुर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की। जबकि, अस्पातल में रखे शव का पंचनामा मोदीनगर पुलिस ने भरा था।

सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed