{"_id":"63471c2c1644c179d71c0867","slug":"ghaziabad-modinagar-news-gbd245965740","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज उतारने के लिए दुकान में सफाई के बहाने महिला ने चुराए 8 लाख के मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज उतारने के लिए दुकान में सफाई के बहाने महिला ने चुराए 8 लाख के मोबाइल
विज्ञापन

मुरादनगर। पांच लाख रुपये का कर्ज उतारने के लिए दंपति ने एक मोबाइल की दुकान से दस माह में आठ लाख के मोबाइल समेत करीब 12 लाख कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दंपती चोरी के मोबाइल कम कीमत पर ऑनलाइन बेच देते थे। मोबाइल की दुकान में महिला सफाई का काम करती थी। दंपति को गिरफ्तार कर पुलिस ने कब्जे से चोरी के आठ मोबाइल व 1.40 लाख की नकदी बरामद की है।
डिफेंस कॉलोनी टावर रोड स्थित मंदिर चौके के पास निखिल गर्ग की गर्ग टेलीकॉम के नाम से दुकान है। दुकान में आईफोन, अन्य मोबाइल व इलेक्ट्रानिक सामान बेचते हैं। निखिल गर्ग ने बताया कि करीब दस माह पूर्व धेदा गांव निवासी पिंकी उर्फ प्रियंका को दुकान की साफ सफाई के लिए रखा था। बताया कि करीब पांच दिन पूर्व दुकान पर एक ग्राहक आया और उसने आईफोन-12 मांगा। काफी तलाश के बाद भी दुकान में मोबाइल नहीं मिला, जांच के बाद पता चला दुकान से बहुत सारे फोन गायब हैं। सफाई करने वाली महिला प्रियंका से पूछा तो उसने स्पष्ट जवाब नहीं में दिया। निखिल ने शक होने पर प्रियंका व उसके पति सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दुकानदार निखिल की तहरीर पर पिंकी उर्फ प्रियंका व उसके पति सुनील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनके पास से करीब ढाई लाख रुपये कीमत के आठ मोबाइल व 1.40 लाख रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस पूछताछ में दंपति ने बताया कि यह नकदी मोबाइल फोन बेचकर कमाई है।
कम कीमत में ऑनलाइन बेचते थे सामान
पुलिस पूछताछ में पिंकी उर्फ प्रियंका व उसके पति सुनील कुमार ने बताया कि वह ऑनलाइन कम कीमत में चोरी के मोबाइल, घड़ी, ईयर बर्ड समेत अन्य सामान बेचते थे। दस माह में 22 से अधिक मोबाइल व अन्य सामान चोरी किया।
विज्ञापन
महिला सफाई के दौरान करती थी चोरी
पिंकी ने बताया कि वह दुकान की सफाई के दौरान सीसीटीवी कैमरे से बचकर मोबाइल चोरी करती थी, दुकान से कुछ दूरी पर उसका पति सुनील खड़ा रहता था। कूड़ा फेंकने के बहाने दुकान से निकलकर पति को मोबाइल दे आती थी।
चोरी के मोबाइल बेचकर चुकाया 5 लाख का कर्ज
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दस माह में पिंकी व सुनील ने चोरी के मोबाइल बेचकर अपना पांच लाख रुपये का कर्ज चुकाया, इसके बाद दोनों को चोरी की लत गई।
आठ लाख के मोबाइल व अन्य सामान किया चोरी
निखिल गर्ग ने बताया कि पिंकी व सुनील ने मिलकर 10 माह में आठ लाख रुपये कीमत के 22 से अधिक मोबाइल समेत 12 लाख रुपये कीमत का अन्य सामान चोरी किया।
मोबाइल बेचने के लिए बिल बुक भी थी चोरी
दुकानदार निखिल गर्ग ने बताया कि महिला सफाई कर्मी पिंकी ने वर्ष 2017 की पुरानी बिल बुक चोरी करके ले गई थी। दुकान से मोबाइल की ऑनलाइन बिलिंग होती थी।