फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

फेसबुक पर सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फेसबुक पर सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुरादनगर। फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ व माता सीता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने बताया कि फेसबुक पर मोहित चौधरी निवासी सदरपुर के नाम से आईडी बनी है, जिससे माता सीता एवं सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बताया कि मोहित चौधरी की फेसबुक लगातार आपत्तिजनक पोस्ट डाली जा रही है। बृहस्पतिवार को हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष सुशील प्रजापति, नगर प्रभारी प्रशांत गुप्ता, हरित खटीक, अमित त्यागी, निशांत त्यागी, नितेश पंडित, सोनू काकड़ा, मोहित शर्मा, कुलदीप, शिवम, सौरभ आदि कार्यकत्र्ता थाने पहुंचे और मोहित चौधरी के खिलाफ तहरीर दी। आयुष त्यागी ने कहा कि माता सीता व सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी हिन्दू युवा वाहिनी बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाये। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि सुशील प्रजापति की तहरीर पर मामले में मोहित चौधरी निवासी सदरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed