फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

इलाज के दौरान वृद्ध की मौत पर परिजनों ने हेल्थ केयर सेंटर पर किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
इलाज के दौरान वृद्ध की मौत पर परिजनों ने हेल्थ केयर सेंटर पर किया हंगामा
विज्ञापन

मोदीनगर। विजय नगर रेलवे फाटक के समीप एसके हेल्थ सेंटर पर उपचार के लिए भर्ती वृद्ध लक्ष्मी नारायण 65 की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर कोई दस्तावेज नहीं मिला। चिकित्सक भी वहां से नदारद मिला। पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कृष्णापुरी कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसके पिता को दो दिन से बुखार आ रहा था। शनिवार को परिजन लक्ष्मीनारायण को उपचार के लिए सेंटर पर ले गए। परिजनों के अनुसार चिकित्सक डॉ. सोहेव खान ने लक्ष्मीनारायण को भर्ती कराने की बात कही। इसके बाद चिकित्सक ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। संजय ने बताया कि चिकित्सक ने ब्लड टेस्ट कराने के बाद उसके पिता को खून चढ़ाया। रविवार को खून चढ़ाने के बाद लक्ष्मीनारायण की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने परिजनों से लक्ष्मीनारायण को किसी और अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। परिजन लक्ष्मीनारायण को अन्य अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वृद्ध की की मौत के बाद कॉलोनी के काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और परिजनों के साथ मिलकर हेल्थ सेंटर पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री नीरज शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। आरोप लगाया कि हेल्थ केयर सेंटर पर मरीजों को एक्सपायर हो चुकी दवाएं दी जा रहीं थीं। मेडिकल स्टोर पर एक बॉक्स में बीयर की खाली बोतलें मिलीं। संजय का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही उसके पिता की मौत हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अनीता चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग भी मामले की जांच कर रहा है। तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लगाया अधूरी जांच का आरोप
परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर आधी अधूरी जांच करने का आरोप लगाया है। वृद्घ की मौत की सूचना पर सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंशुल कुमार और चीफ फार्मासिस्ट केपी सिंह भी मौके पर जांच करने पहुंचे थे। केपी सिंह ने बताया कि उपचार से संबंधित या कोई और दस्तावेज मौके पर नहीं मिले। चिकित्सक भी वहां पर मौजूद नहीं था। मेडिकल स्टोर पर रखी एक्सपायर हो चुकी दवाओं की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed