फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ghaziabad

दरोगा पर छात्र से मारपीट का आरोप, थाने पर प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दरोगा पर छात्र से मारपीट का आरोप, थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मुरादनगर। न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी एक छात्र के साथ पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। छात्र के साथ मारपीट से नाराज कॉलोनी के लोगों ने थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया।

न्यू डिफेंस कॉलोनी में अनिल कुमार परिवार समेत रहते हैं, उनका बेटा राहुल कक्षा 9 में पढ़ता है। राहुल का कहना है कि मंगलवार रात वह बैटरी लेकर घर आया था, वह अपनी स्कूटी घर के अंदर कर रहा था। इसी बीच एक दरोगा सिपाहियों के साथ आया और गाली गलौच करते राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। छात्र के साथ मारपीट से नाराज कॉलोनी के लोग बुधवार को थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि दरोगा लोगों से अभद्रता करता है। एसओ सतीश कुमार का कहना है कि दरोगा पर लगाया गया आरोप निराधार है, राहुल की स्कूटी सीज की गई थी, इसलिए आरोप लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed