फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Secretary angry at slow construction pace, said - sports universities should be built on time

Meerut News: धीमी निर्माण गति पर भड़के प्रमुख सचिव, बोले- समय पर बने खेल विश्वविद्यालय

Tue, 30 Jan 2024 04:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary angry at slow construction pace, said - sports universities should be built on time
मेरठ/सरधना। प्रमुख सचिव खेल आलोक कुमार ने सोमवार को सलावा स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों की क्लास लगा दी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और पीएमसी के ठेकेदार को कड़े शब्दों में समयावधि पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था परियोजना हेड एवं गुणवत्ता अधिकारी को निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप सामग्री का प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा। प्रमुख सचिव ने जानकारी दी कि खेल विश्वविद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
विज्ञापन

आलोक कुमार ने विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समय अवधि के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पुनः स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने की बात कही। उन्होंने कार्यदायी संस्था झारखंड की कंपनी दीपांशु प्रमोटर एंड बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। बताया कि खेल विवि के लिए प्रदेश सरकार 388.53 करोड़ रुपये मंजूर कर चुकी है। सितंबर में शासन से प्रथम कुलपति नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है। कहा कि मेरठ के देहात परिवेश में खेल विश्वविद्यालय बनने से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। इस दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसडीएम सरधना पंकज राठौर व तहसीलदार नटवर सिंह सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



मेरठ की पहचान बनेगा खेल विवि
प्रमुख सचिव ने कहा कि सलावा स्थित गंगनहर पटरी पर बन रहे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय सीधे यूपी और उत्तराखंड दोनों प्रदेशों को जोड़ता है। आने वाले समय में खेल विवि बनने के बाद बेहतर कनेक्टिीविटी से भी जोड़ा जाएगा। खेल विवि को मेरठ तीन नेशनल हाईवे मेरठ-सोनीपत हाईवे, मेरठ-रुड़की रोड और मेरठ-करनाल हाईवे से भी जोड़े जाने पर विचार किया जा रहा है। खेल विश्वविद्यालय में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से भी छात्र-छात्राएं प्रवेश लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेल प्रमुख सचिव ने किया चर्च भ्रमण

प्रदेश के खेल प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने सरधना के ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च का भ्रमण किया। ऐतिहासिक चर्च की भव्यता, बेजोड़ नक्काशी और सुंदरता को देखकर वह अभिभूत हो गए। इस दौरान चर्च फादर ने चर्च के मुख्य अल्तार और बेगम समरू की मूर्ति के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान चर्च प्रबंधन की तरफ से प्रमुख सचिव को सम्मान प्रतीक, चर्च का फोटो और पुस्तक भेंट की गई।




निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया गया है। निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्रमुख सचिव ने जानकारी लेकर जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराने की बात कही है। - दीपक मीणा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed