{"_id":"5706c9984f1c1b5c28c8147f","slug":"gender-test-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंग परीक्षण के बाद पति कराता है गर्भपात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंग परीक्षण के बाद पति कराता है गर्भपात
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Fri, 08 Apr 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
गर्भस्थ शिशु केरीकेचर।
- फोटो : फाइल केरीकेचर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन के दावों की पोल एक महिला ने खोलकर रख दी है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसका दो बार लिंग परीक्षण कराने के बाद गर्भपात करा चुका है। तीसरी बार मायके वालों ने इसका विरोध किया तो पति ने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। महिला ने पिलोखड़ी चौकी पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला की शादी करीब पांच साल पहले लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। महिला के अनुसार शादी के बाद वह दो बार गर्भवती हुई। उसके पति ने उसका लिंग परीक्षण कराया। उसमें गर्भ में दोनों बार बेटी होने का पता चला तो दोनों बार उसका गर्भपात करा दिया गया। अब वह फिर से गर्भवती हुई तो उसका पति फिर से उसका लिंग परीक्षण कराने की बात कर रहा है। उसने आशंका जताई कि यदि गर्भ में लड़की हुई तो वह फिर से उसका गर्भपात न करा दे।
विज्ञापन
महिला की सूचना पर महिला की मां, उसका भाई और भाभी ने बृहस्पतिवार को उसकी ससुराल पहुंचकर उसके पति से नाराजगी जताई। उन्होंने लिंग परीक्षण कराने से मना किया। महिला का आरोप है कि जब मायके वाले चले गए तो पति ने उसे कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। पिटाई के दौरान वह गिर गई। उसे डर है कि कहीं उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान न हो गया हो। चौकी प्रभारी गणेश चौहान ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तो कई होंगे बेनकाब
मेरठ में लिंग परीक्षण के कई मामलों का भंडाफोड़ हो चुका है। बागपत रोड स्थित एक क्लीनिक पर छापा मारकर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया था। जबकि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी सपा नेत्री डॉ. सरोजनी अग्रवाल की बहन डॉ. सविता के क्लीनिक पर छापा मारकर लिंग परीक्षण का मामला रंगे हाथों पकड़ा था। यदि महिला के आरोपों की गहनता से जांच कराई जाए तो शहर में लिंग परीक्षण और गर्भपात करने वालों को बेनकाब किया जा सकता है।