फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganja was being carried in sacks of cucumber and gourd, five arrested

खीरे और लौकी की बोरियों में रखकर ले जा रहे थे गांजा, पांच गिरफ्तार

Mon, 26 May 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Ganja was being carried in sacks of cucumber and gourd, five arrested
मेरठ। एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स ने टीपीनगर पुलिस के साथ वेदव्यासपुरी पुलिस चौकी के पास एक पिकअप को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। तलाशी ली तो सामने आया कि लौकी और खीरे की सब्जियों के बोरियों के अंदर गांजा रखकर दिल्ली ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें टीपीनगर थाने की हवालात में रखा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। टीम ने 122 किलो गांजा बरामद किया। इसकी अनुमानित कीमत 61 लाख रुपये है। गांजे को उड़ीसा से मंगाकर वेस्ट यूपी और एनसीआर में सप्लाई किया जाता था। पुलिस ने पिकअप, बाइक और दो मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपी आज कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन

एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि वेदव्यासपुरी चौकी पर टीपीनगर पुलिस और एएनटीएफ की टीम चेकिंग कर रही थी। अनुज कुमार निवासी आदमपुर शाहपुर मुजफ्फरनगर, रचित कुमार निवासी रामजी नगर बस्ती कैहरई ताजगंज कमिश्नरेट आगरा, जोनी कुमार निवासी जलालपुर आदर्श मंडी शामली, जतिन कुमार निवासी पेलखा गढ़ी पुख्ता शामली, अनिकेत निवासी गढ़ी सखावतपुर बुढाना मुजफ्फरनगर को पिकअप और बाइक के साथ रोक लिया। पूछताछ में आरोपी अनुज ने बताया कि वह पूर्व में भी शाहपुर मुजफ्फरनगर और जानसठ मुजफ्फरनगर से दो बार गांजे की अवैध तस्करी में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद फिर गांजे की तस्करी में लग गया।
विज्ञापन

उसने बताया कि यह गांजा उड़ीसा से मंगवाकर अपने साथियों के साथ मिलकर शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ सहित एनसीआर में सप्लाई किया जाता है। चालक जोनी कुमार भी गिरोह में शामिल है। वह पिकअप में सप्लाई लेकर जाता है। प्रत्येक गांजे की सप्लाई के लिए वह पैसे तय करता है। रविवार को चालीस हजार रुपये में सौदा तय किया गया। रचित कुमार के बारे में पूछा तो बताया यह भी उसके साथ रहकर अवैध गांजे की खरीद-फरोख्त में शामिल रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य साथी जतिन और अनिकेत के संबंध में बताया कि ये दोनों भी गांजा लदवाने और उतरवाने के साथ ही बेचने के काम में भी में साथ रहते हैं। प्रत्येक गांजे की सप्लाई के मुनाफे में इनको भी बीस-बीस हजार रुपये दिए जाते हैं। इनके कब्जे से गांजा बरामद किया गया है। पुलिस से बचने के लिए वह सब्जियों और फलों की बोरियों और पेटियों में गांजा रखकर ले जाते थे। रविवार को दिल्ली गांजा सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था। टीम ने एक सूचना पर यह कार्रवाई की।

-------
ऊपर सब्जियां, नीचे गांजा ले जाते थे सप्लायर
- आरोपियों ने बताया कि वे बोरियों में सब्जियों के नीचे गांजा रखकर ले जाते थे ताकि पकड़े न जा सके। वे लंबे समय से यह काम कर रहे हैं। जांच टीम अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गिरोह कब से गांजे की सप्लाई कर रहा है और इस गिरोह से कितने और सदस्य जुड़े हैं। बता दें कि जिले में काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी काफी समय से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed