फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gang rape in car by meerut's resident persons

मेरठ में ही कार में घुमाते रहे, सामूहिक दुष्कर्म किया

Sun, 14 Mar 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
gang rape in car by meerut's resident persons
मेरठ में ही कार में घुमाते रहे, सामूहिक दुष्कर्म किया
विज्ञापन

मेरठ। गाजियाबाद के मसूरी में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले की पीड़िता की ओर से दिए गए बयान और रिपोर्ट में बताया गया है कि तीन आरोपी उसे कार में 13 घंटे तक मेरठ में ही घुमाते रहे और उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मसूरी में गंगनहर के पास फेंक दिया गया। अब स्थानीय पुलिस अपने स्तर पर इसकी पड़ताल कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
लिसाड़ी गेट की रहने वाली महिला के मुताबिक उसका पति से तलाक हो चुका है और तीन आरोपी उसकी दूसरी शादी के लिए लड़का दिखाने की बात कहकर घर से लेकर गए थे। आरोप है कि लोहिया नगर निवासी काले, पीके और वाबिद ने उसके साथ यह कृत्य किया। महिला के मुताबिक कार में विरोध के समय उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बेहोश होने के बाद ही आरोपियों ने उसे गंगनहर में फेंका था।
विज्ञापन

इस घटना में पुलिस ने महिला के परिजनों से जानकारी ली और फिर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेने का प्रयास भी किया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि महिला से दरिंदगी करने वालों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed