फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang involved in stealing cars and selling them in other states busted, four arrested

Meerut News: कार चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2026 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
Gang involved in stealing cars and selling them in other states busted, four arrested
आरटीओ ऑफिस में दलाली करने वाले से फर्जी आरसी बनावाकर करते हैं बिक्री
विज्ञापन

दिल्ली से चोरी कार के फर्जी कागज बनाकर जम्मू-कश्मीर के आरोपी को बेची
-एसटीएफ ने एक कार व अन्य सामान किए बरामद
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। यूपी एसटीएफ ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी कार चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। एसटीएफ ने भावनपुर थाना क्षेत्र से आरटीओ ऑफिस में दलाली करने वाले जाकिर कॉलोनी के इफ्तकार और जम्मू कश्मीर निवासी साजिद नजीर भट्ट समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी कागजात (आरसी) तैयार कर दूसरे राज्यों में चोरी और फाइनेंस की डिफॉल्टर कारों की बिक्री करता है। गिरोह के अन्य सदस्यों को एसटीएफ तलाश रही है।

एसटीएफ मेरठ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली कि कार चोर गिरोह के सदस्य ग्रैंड विटारा कार से भावनपुर होते हुए परीक्षितगढ़ जाने वाले हैं। एसटीएफ टीम रिंग रोड पर पहुंची और कुछ देर बाद मेरठ की तरफ से आती कार को रोककर गुलशन नगर श्रीनगर निवासी साजिद नजीर भट्ट, मेरठ के नूरनगर की पुलिया निवासी दानिश अली, जलवायु कॉलोनी के संचित तिवारी और जाकिर कॉलोनी के इफ्तकार को गिरफ्तार किया। आरोपियों से टीम ने दो आधार कार्ड, एक क्रेटा कार से संबंधित फॉर्म, चार मोबाइल फोन और एक मेरठ नंबर की ग्रैंड विटारा कार बरामद की। यह कार फाइनेंस की है और उसकी किस्तें रुकी हुई हैं। दानिश और संचित तिवारी अपने साथी असलम व तरीकत उर्फ चाचा से चोरी की या फाइनेंस की डिफॉल्टर कार कम कीमत पर खरीदते थे। आरोपियों ने यह कार असलम व तरीकत से 3.75 लाख रुपये में खरीदी थी। आरोपियों के खिलाफ भावनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


फर्जी आरसी तैयार करने के दलाल लेता है डेढ़ लाख रुपये
एएसपी ने बताया कि इफ्तकार की आरटीओ ऑफिस के पास दुकान है और वह दलाली का काम करता है। वह फर्जी कागजात तैयार करने के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये लेता था। वह दानिश, संचित तिवारी और साजिद नजीर भट्ट के कहने पर मोटी रकम लेकर गाड़ियों के फर्जी कागजात बनाता था। इसके बाद साजिद नजीर भट्ट के साथ मिलकर इन गाड़ियों को ज्यादा मुनाफे पर बेचते थे। दानिश और संचित तिवारी ने करीब डेढ़ माह पहले असलम व तरीकत से दिल्ली से इसी वर्ष चोरी की गई एक क्रेटा कार तीन लाख रुपये में खरीदी थी। इफ्तकार ने इस गाड़ी की फर्जी आरसी मोहम्मद सलीम मलिक के नाम से तैयार की थी। यह गाड़ी साजिद नजीर भट्ट को 4.5 लाख रुपये में बेच दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed