फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gandhi Jayanti: Prabhat Pheri taken out from Gandhi Ashram to Martyrs Memorial in Meerut

गांधी जयंती: गांधी आश्रम से शहीद स्मारक तक निकाली गई प्रभात फेरी, पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को किया नमन

Sun, 02 Oct 2022 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Oct 2022 12:46 PM IST
सार

मेरठ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मेरठ में गांधी आश्रम से शहीद स्मारक तक जिलाधिकारी दीपक मीणा के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया गया।

विज्ञापन
Gandhi Jayanti: Prabhat Pheri taken out from Gandhi Ashram to Martyrs Memorial in Meerut
डीएम दीपक मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रविवार सुबह गांधी आश्रम से शहीद स्मारक तक जिलाधिकारी दीपक मीणा के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी मार्ग में महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा जगह-जगह स्कूली बच्चों, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के द्वारा प्रभात फेरी का उमंग और उत्साह उद्घोष के साथ स्वागत किया गया।

विज्ञापन


शहीद स्मारक पहुंच कर जिलाधिकारी ने देश के अमर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद  मेरठ का गौरव पुस्तक का वितरण किया गया तथा गांधी जी के जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी का जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों, स्कूली बच्चों द्वारा अवलोकन किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: कौन हैं बिग बॉस कंटेस्टंट अर्चना गौतम, ऐसा रहा मॉडलिंग से लेकर पॉलिटिशयन बनने तक का सफर
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी देशवासियों के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जीवन प्रेरणा पुंज है। उनके बताए मार्ग एवं उनके आचरण को आत्मसात करते हुए हम अपने जीवन को सफल बनाएं तथा राष्ट्र के विकास में प्रत्येक स्तर पर अपना शत-प्रतिशत दें।

उन्होंने जिस भारत का सपना देखा उसे साकार करने के लिए हम सभी को हर समय प्रयासरत रहते हुए अपनी जिम्मेदारी को निभाते रहना है। आज जनपद मेरठ सहित देश की युवा शक्ति विभिन्न क्षेत्रों में विश्व पटल पर अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित कर रही है इसे और आगे तक ले जाने के लिए हमें हर समय प्रयासरत रहना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को नशा मुक्ति जागरूकता हेतु प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई गई। 
    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed