फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: कौन हैं बिग बॉस कंटेस्टंट अर्चना गौतम, ऐसा रहा मॉडलिंग से लेकर पॉलिटिशयन बनने तक का सफर

Sun, 02 Oct 2022 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 02 Oct 2022 11:49 AM IST
विज्ञापन
BiggBoss16: Bigg Boss contestant Archana Gautam Profile, journey from modeling to becoming a politician Meerut
अर्चना गौतम - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हस्तिनापुर से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं मेरठ की अर्चना गौतम बिस बोस में कंटेस्टेंट बनी हैं। होस्ट सलमान खान ने दोनों नए कंटेस्टंट्स के साथ शनिवार शाम को शो में एंट्री दी थी। अर्चना गौतम ने शो में सलमान से कहा कि मैं नेता हूं और शो के माध्यम से फेम कमाकर किसी सांसद से शादी करना चाहती हूं। साथ ही ये अपने लगेज में सिल बट्टा भी लेकर गईं। उन्होंने सलमान खान को खूब हंसाया।



बिग बॉस 16 में इस बार 14 की जगह 16 कंटेस्टेंट्स हैं। शो के कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा शुक्रवार शाम को किया गया था। अब पॉलिटिशियन अर्चना गौतम को बिग बॉस के घर में एंट्री मिल गई है।

27 वर्ष की अर्चना गौतम ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 2015 में ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती फिल्म से डेब्यू किया। अर्चना गौतम ने ‘हसीना पार्कर और ‘बरोटा कंपनी जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग के जलवे दिखाए। अर्चना गौतम ने मेरठ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। आगे जानें कैसा रहा अर्चना गौतम का अभी तक का सफर।

BiggBoss16: Bigg Boss contestant Archana Gautam Profile, journey from modeling to becoming a politician Meerut
अर्चना गौतम - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के परतापुर निवासी अर्चना गौतम ने कुछ साल पहले मेरठ से मॉडलिंग की शुरुआत की तो वह मिस यूपी चुनी गईं। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख कर लिया। यहां पर उन्होंने अभिनय की शुरुआत 'ग्रेट ग्रेंड मस्ती' फिल्म से की। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'हसीना पार्कर' और 'बारात कंपनी' में काम किया।

BiggBoss16: Bigg Boss contestant Archana Gautam Profile, journey from modeling to becoming a politician Meerut
अर्चना गौतम - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 2018 में अर्चना गौतम ने मिस बिकिनी इंडिया, मिस कुओमो इंडिया, मिस टैलेंट प्रतियोगिताओं को अपने नाम किया। इसके बाद यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। वह मेरठ की हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी बनीं लेकिन इस चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो गई थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
BiggBoss16: Bigg Boss contestant Archana Gautam Profile, journey from modeling to becoming a politician Meerut
अर्चना गौतम - फोटो : अमर उजाला

अर्चना गौतम ने मलेशिया में कॉस्मो क्लब द्वारा आयोजित मिस ग्लैमरस प्रतियोगिता में भी खिताब अपने नाम किया है। अर्चना गौतम ‘मिस टैलेंट 2018’ में विनर रही हैं। उन्होंने 2012 में आईआईएमटी से बीजेएमसी का कोर्स किया। वह पत्रकार बनना चाहती थीं, लेकिन उनकी किस्मत में मॉडल बनना लिखा था। 27 वर्षीय अर्चना गौतम बुद्धा, कबूल है, अकबर बीरबल, साथ निभाना साथिया, यह है आशिकी जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
BiggBoss16: Bigg Boss contestant Archana Gautam Profile, journey from modeling to becoming a politician Meerut
अर्चना गौतम - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बॉलीवुड फिल्म ग्रेंड मस्ती, बारात कंपनी, हसीना पारकर फिल्म में भी काम किया। जबकि वाराणसी जंक्शन में आइटम सांग भी किया। अर्चना फिलहाल अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में ही रहती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed