फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gandhi Ashram Employees Organization demonstrated at the Collectorate, submitted memorandum to the President

Meerut News: गांधी आश्रम कर्मचारी संगठन का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति नाम दिया ज्ञापन

Thu, 12 Dec 2024 01:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 01:30 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Ashram Employees Organization demonstrated at the Collectorate, submitted memorandum to the President
मेरठ। गांधी आश्रम कर्मचारी संगठन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया है। कर्मचारियों ने कहा कि 427 दिन से लगातार कर्मचारी गांधी आश्रम की संपत्ति को बचाने के लिए धरने पर बैठे हैं। अब उन्होंने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। मेरठ क्षेत्रीय गांधी आश्रम कर्मचारी संगठन अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता और मंत्री प्रेमचंद सहित 50 से अधिक कर्मचारी बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच गए। कर्मचारियों ने बताया कि गांधी आश्रम की जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं। शिकायत करने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। इसके एवज में कर्मचारी संगठन के कार्यकर्ता 427 दिन से गांधी आश्रम परिसर में ही धरने पर बैठे हैं। अब उन्होंने राष्ट्रपति से इस मामले में कार्रवाई करने और गांधी आश्रम की देशभर में अरब रुपए की संपत्ति बचाने की गुहार लगाते हुए डीएम को ज्ञापन सौंप दिया। कर्मचारियों का कहना कि गांधी आश्रम संगठन के पदाधिकारी के साथ मिलकर उनकी जमीनों पर कब्जे हुए हैं। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed