फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut UP News: FSDA Team raid in Meerut and 25 lakh fake medicines recovered in houses of three accused

मेरठ में छापा, 25 लाख की नकली दवाइयां बरामद, टीम पर किया हमला, गाड़ी में तोड़फोड़

Wed, 29 Jul 2020 11:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Jul 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Meerut UP News: FSDA Team raid in Meerut and 25 lakh fake medicines recovered in houses of three accused
पकड़े गए आरोपी और क्षतिग्रस्त की गई गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह मेरठ में कई जगहों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में नकली औषधियां बरामद की हैं। वहीं एक जगह टीम पर हमला कर दिया गया। इसमें टीम के दो सदस्य चोटिल हो गए और टीम की एक गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। एफएसडीए की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
मुखबिर की सूचना के बाद एफएसडीए की टीम ने बुधवार को लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेट बैंक कॉलोनी के सामने अफसर अली पुत्र असलम के घर पर छापा मारा। इस दौरान अफसर के घर से तीन प्रकार की नकली औषधियां बरामद की गई। वहीं अफसर से प्राप्त सूचना के आधार पर टीम मुस्तकीम के घर पहुंची। टीम ने यहां से करीब पांच लाख की नकली दवाइयां बरामद की। इस दौरान मुस्तकीम ने तीसरे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी दी। 
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने आदिल के घर छापा मारा। आदिल के घर से 12 लाख की नकली औषधियां बरामद की गई है। यह सभी पांच प्रकार की औषधियां हैं। टीम ने सभी औषधियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। वहीं आदिल ने विरोध करते हुए टीम पर हमला बोल दिया। हमले में टीम के दो सदस्य चोटिल हो गए। इसके अलावा टीम की एक गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। एफएसडीए टीम की ओर से आरोपी के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में रिपोर्ट कराई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिजनौर में दंगे की साजिश रच रहा था पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब, सीएए विरोधी दंगे के बाद से था निशाने पर  

तीनों लोगों के घर से बरामद की गई औषधियों की कुल कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है। कार्रवाई के दौरान टीम में औषधि निरीक्षक बुलंदशहर दीपा लाल, औषधि निरीक्षक बिजनौर आशुतोष मिश्रा, औषधि निरीक्षक बागपत वैभव बब्बर रहे।


वहीं सूचना मिलने पर लिसाड़ीगेट थाने की पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इनके संपर्क में और कितने लोग इस काम को कर रहे हैं।

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। स्वास्थ्य विभाग की ड्रग्स टीम पर हमला किया गया है। टीम की ओर से तहरीर आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed