{"_id":"5fef7b938ebc3ec104243bb8","slug":"from-january-10-the-university-will-make-practical-courses-open-city-news-mrt5184701105","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 जनवरी से विवि कराएगा ट्रेडिशनल कोर्सों के छूटे प्रैक्टिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 जनवरी से विवि कराएगा ट्रेडिशनल कोर्सों के छूटे प्रैक्टिकल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीसीएसयू 10 जनवरी से ट्रेडिशनल कोर्सों के छूटे प्रैक्टिकल करा रहा है। इसमें मुख्य परीक्षा अंतिम वर्ष 2020, सेमेस्टर प्रणाली के अंतर्गत एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी कृषि, बीएससी कृषि, एलएलबी अंतिम सेमेस्टर जून 2020 एवं 2019 से पहले ऐसे छात्र-छात्राएं जो कालबाधित नहीं हैं, उनकी परीक्षा 10 से 18 जनवरी तक होंगी।
इन प्रैक्टिकल परीक्षाओं में वे सभी छात्र-छात्राएं शामिल होंगे जिन्होंने अपने आवेदन और 15 सौ रुपये प्रति विषय फीस विश्वविद्यालय में जमा कर दी है। प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए केंद्रों की सूची विवि जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड करेगा। कोरोना की वजह से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपनी प्रैक्टिकल परीक्षाएं नहीं दे पाए हैं। ऐसे में विवि ने छात्र-छात्राओं को यह मौका दिया है। जिन छात्र-छात्राओं की 2019 से पहले छूटी परीक्षाएं हैं, उनको भी दिया जा सकता है। इसमें वे ही छात्र शामिल होंगे जो कालबाधित नहीं हैं। यानी अगर किसी की एलएलबी है तो उसको छह साल से अधिक समय नहीं हुआ हो। इसी तरह से दूसरे विषयों में नियम लागू होगा। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रेडिशनल कोर्सों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराने के बाद विवि प्रोफेशनल कोर्सों की भी छूटी प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित कराएगा। जल्द ही गाइड लाइन जारी की जाएगी।