{"_id":"620d659433412d380068c342","slug":"fraud-on-facebook-accused-beaten-meerut-news-mrt5772410114","type":"story","status":"publish","title_hn":"Facebook पर दोस्ती: हरियाणा से पति संग मेरठ पहुंची महिला, फिर होटल में प्रेमी को बुलाया, दोनों ने जमकर पीटा, जानें क्या है माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Facebook पर दोस्ती: हरियाणा से पति संग मेरठ पहुंची महिला, फिर होटल में प्रेमी को बुलाया, दोनों ने जमकर पीटा, जानें क्या है माजरा
Fri, 18 Feb 2022 11:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:22 AM IST
सार
Meerut News: महिला ने फेसबुक के दोस्त को होटल में बुलाकर अपने पति से धुनाई करा दी। एक साल पहले दोनों के बीच फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच रुपये को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में आबूलेन स्थित होटल में मुजफ्फरनगर के भौराकलां निवासी अमित को रोहतक की महिला और उसके परिजनों ने पकड़ा। इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा और पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि युवक ने फेसबुक पर रोहतक की महिला से पहले दोस्ती की और फिर उससे दो लाख रुपये अपने अकाउंट में डलवा लिए। इस मामले की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। इसके बाद महिला ने आरोपी को फोन करके होटल में बुलाया।
विज्ञापन
रोहतक निवासी शादीशुदा महिला की फेसबुक पर भौराकलां गांव निवासी अमित कुमार से एक साल पूर्व दोस्ती हो गई थी। अमित कार एजेंसी में जुड़े इंश्योरेंस कंपनी में कर्मचारी है। दोनों में बात शुरू हो गई थी। अमित ने अपनी मां को बीमार बताकर महिला को दोस्ती का हवाला दिया और अपने अकाउंट में दो लाख रुपये डलवा लिए। रुपये वापस न देने पर महिला ने यह बात पति को बता दी। इसके बाद पति ने महिला से अमित को कॉल कराई और मेरठ स्थित आबूलेन पर होटल में मिलने को बुला लिया।
विज्ञापन
महिला भी पति और परिजनों के साथ बुधवार को होटल में पहुंची। वहीं, अमित महिला से मिलने के लिए होटल पहुंचा। यहां अमित को पकड़ लिया गया। उसे रुपये लौटाने की बात कहकर मारपीट करनी शुरू कर दी। होटल में मारपीट की सूचना पर सदर बाजार पुलिस पहुंची। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। आरोपी अमित ने फेसबुक अकाउंट भी दिखाया। इसमें दोनों की दोस्ती संबंधित दिखाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भयावह तस्वीरें: भाई-बहन की मौत से फटा मां का कलेजा, गांव में पसरा मातम, विदेश में जन्मे थे समीर और महा
दोनों पक्षों को मुजफ्फरनगर भेजा
आरोपी मुजफ्फरनगर का निवासी है। उसका बैंक अकाउंट भी मुजफ्फरनगर में ही है। सदर पुलिस ने दोनों से जानकारी ली और फिर मामला मुजफ्फरगर में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि भौराकलां थाने में इस मामले का केस दर्ज होगा। रोहतक की महिला और उसका परिवार भी आरोपी के साथ मुजफ्फरनगर गया है।
यह भी पढ़ें: सपना ने तोड़ा रिकॉर्ड: सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ खर्च किए 22 लाख, देखें चुनावी खर्चे की पूरी लिस्ट