Fraud: फेसबुक पर दोस्ती, फिर वीडियो कॉल, युवती ने ब्लैकमेल कर हड़पे 32 हजार
उत्तर प्रदेश के शामली में एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद युवती ने वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल करने की धमकी देकर युवक से हजारों रुपये ठग लिए। ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक रविवार को थाने पहुंचा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद युवती ने वीडियो कॉल का सिलसिला शुरू कर दिया। युवक को अपने जाल में फंसा कर व्हाट्सएप वीडियो काल के जरिए उसकी अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे 32 हजार रुपये हड़प लिए। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।
कैराना कस्बा निवासी एक युवक के फेसबुक एकाउंट पर कुछ दिन पहले एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। बाद में व्हाट्सएप नंबर का आदान-प्रदान होने पर वीडियो कॉल का सिलसिला शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: Weather News UP: पारा 42 डिग्री के पार, सड़कों पर सन्नाटा सूने हुए बाजार, अभी और रुलाएगी गर्मी
युवती ने उसको अपने जाल में फंसा लिया और व्हाट्सएप पर उसकी अश्लील वीडियो कॉल को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लिया। फिर युवती धमकी दी कि मुझे रुपये दो वरना वीडियो वायरल कर दूंगी।
युवक ने डर के कारण युवती को चार बार में 32 हजार रुपये उसके एकाउंट में जमा करा दिए। युवती का लालच बढ़ने लगा और उसने और अधिक रुपयों की मांग शुरू कर दी। परेशान होकर युवक ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर को साइबर सेल को भेज दिया।
साइबर सेल को जांच के दौरान पता चला कि फेसबुक एकाउंट फर्जी है और युवक द्वारा जमा कराये गये 32 हजार रुपये मुंबई की एक बैंक शाखा से निकाले गए हैं। साइबर सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर मिली थी। काफी गिरोह सक्रिय है जो युवकों को फंसा कर रुपये हड़पने का काम कर रहे हैं। उन्होंने इससे बचने के लिए कुछ उपाय व सलाह दी।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: हर तरफ था खून ही खून, कांप उठा कलेजा, मेडिकल में भर्ती झुलसे लोगों ने सुनाई आपबीती
साइबर अपराध से बचने के उपाय
1.किसी भी अंजान को अपना एकाउंट नंबर, एटीएम पिन नंबर व ओटीपी न बताएं।
2. एटीएम हमेशा अकेले में प्रयोग करें।
3. अंजान से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें।
4. व्हाट्सएप या अन्य एप पर आने वाले लुभावने ऑफर के लिंक को ओपन न करें।
5. अंजान व्यक्ति से वीडियो काल न करें, अगर जरूरी हो तो फ्रंट केमरे के स्थान पर रियर कैमरे को ही चलाएं।
6. गूगल पे, फोन पे आदि एप को ओपन करते समय किसी भी नोटिफिकेशन को बिना अच्छी तरह पढ़े ओके न करें। क्योंकि अगर किसी ठग ने डिमांड रकम को मेसेज भेज दिया तो ओके करते ही रकम उसके खाते में चली जाएगी।
7. अगर कोई अश्लील सामग्री भेजता हो तो उसका स्क्रीनशॉट लेकर अपने परिजनों के साथ पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें।