फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather News UP: पारा 42 डिग्री के पार, सड़कों पर सन्नाटा सूने हुए बाजार, अभी और रुलाएगी गर्मी

Sun, 05 Jun 2022 05:32 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Jun 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
Weather News UP: temperature crosses 42 degrees, people sweat, there is silence on the streets, deserted markets
गर्मी का मौसम - फोटो : amar ujala

गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। गर्मी तेज होने से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। तेज धूप के साथ गर्म हवा में त्वचा झुलस रही है। पंखों में भी राहत नही मिल रही है। रविवार को तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। गर्मी बढने से लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। दोपहर में गली मोहल्ले से लेकर मुख्य मार्ग और बाजार सूने हो गए। दोपहर बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आने पर लोग घरों से बाहर निकले।     


दिन-प्रतिदिन बढ़ती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। झुलसाने वाली धूप के कहर के चलते लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। तेज धूप होने के कारण हवा भी इतनी गर्म होती है कि हीट स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से आने वाले अनुमान अच्छे नहीं हैं। मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इससे आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 

Weather News UP: temperature crosses 42 degrees, people sweat, there is silence on the streets, deserted markets
गर्मी का मौसम - फोटो : amar ujala

शनिवार को जहां सुबह से ही मौसम इतना गर्म रहा कि लोग परेशान हो गए। रविवार को भी सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। आसमान में सूर्य के चढ़ते पारे ने पृथ्वी का तापमान भी बढ़ा दिया। अधिक तापमान होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को परेशानी हुई। लोग शरीर को कपड़े से ढककर ही घरों से बाहर निकले। जिसके चलते सड़कें सूनीं नजर आई।

Weather News UP: temperature crosses 42 degrees, people sweat, there is silence on the streets, deserted markets
गर्मी का मौसम - फोटो : amar ujala

गर्मी और धूप के कारण बाजारों में सन्नाटा पसर गया। हवा के गर्म थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें और अधिक बढ़ा दी। लोग पसीना-पसीना हो गए। पंखों और कूलर से भी गर्मी से राहत नहीं मिली। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। अभी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather News UP: temperature crosses 42 degrees, people sweat, there is silence on the streets, deserted markets
गर्मी - फोटो : amar ujala

अप्रैल में ही 43 डिग्री पहुंच गया था तापमान
इस साल अप्रैल माह से ही तेज गर्मी शुरू हो गई थी। 29 अप्रैल का अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच गया था। जिससे लोग आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की आशंका जताने लगे थे। लेकिन मई माह में कई बार बारिश होने से तापमान इतना नहीं बढ़ा। अब जून में फिर से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Weather News UP: temperature crosses 42 degrees, people sweat, there is silence on the streets, deserted markets
गर्मी - फोटो : amar ujala

क्या न करें
- शरीर को पूरी तरह से बिना ढके हुए घर से बाहर न निकलें।
- गर्मी में यदि आप को कोई बहुत जरूरी काम नहीं है तो दिन में घर से बाहर धूप में न निकलें।
- धूप में से आने पर तुरंत ही ठंडा या फ्रिज का पानी न पिएं।
- तेज गति से बाइक या साइकिल न चलाएं। इससे लू लगने का खतरा बढ़ जाता है।
- टंकी में रखे पानी या तेज गर्म पानी से नहीं नहाएं। अत्यधिक ठंडा पानी न पिएं।
- बाजार में बिकने वाले जूस, पुदीना पानी और बाहर के तले हुए भोजन से परहेज करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed