फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक मंजर: हर तरफ था खून ही खून, कांप उठा कलेजा, मेडिकल में भर्ती झुलसे लोगों ने सुनाई आपबीती 

Sun, 05 Jun 2022 11:35 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 05 Jun 2022 11:35 AM IST
विज्ञापन
Hapur Explosion in Factory: Scorched People admitted to the Meerut medical emergency narrated the incident
Explosion in Factory - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ जिले के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी से मात्र 250 मीटर और सीएनजी पंप से 500 मीटर की दूरी पर अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी में शनिवार दोपहर ढाई बजे भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 13 मजदूरों की मौत हो गई और 21 बुरी तरह झुलस गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने के लाइसेंस पर चलाई जा रही फैक्टरी में बारुद के ढेर में अन्य रसायन मिलाए जाते समय हुआ धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी इमारत जमींदोज हो गई और भीषण आग लग गई। मृतकों की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पांच सौ वर्ग मीटर की फैक्टरी परिसर में टिन शेड के नीचे अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम पिछले तीन महीने से चल रहा था और आसपास के फैक्टरी संचालकों को इसकी भनक तक नहीं थी।



फैक्टरी में आग लगते ही काम कर रहे मजदूर हवा में उड़कर फैक्टरी से बाहर जाकर गिरे। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा गांव दहल उठा। हर तरफ चीख-पुकार मची थी। जिधर देखो उधर खून ही खून बिखरा था। इस खौफनाक मंजर को देख हर किसी का कलेजा कांप उठा। धमाके के बाद अफरातफरी मच गई। धौलाना की फैक्टरी में झुलसे मेरठ मेडिकल की इमरजेंसी में भर्ती लोगों ने इस हादसे की आपबीती सुनाई। 

Hapur Explosion in Factory: Scorched People admitted to the Meerut medical emergency narrated the incident
मेडिकल में भर्ती झुलसे लोग - फोटो : amar ujala

पड़ोस में काम करने वाले फैक्टरी संचालकों ने बताया कि फैक्टरी में करीब तीन साल पहले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने का काम होता था। मेरठ निवासी दिलशाद खान की रूही इंडस्ट्रीज के नाम से फर्म है और इसी नाम से रजिस्टर्ड है। 

फैक्टरी में एक हॉल और छोटे कमरे के अलावा पूरे परिसर में बड़े टिन शेड के नीचे काम चल रहा था। अचानक हुए विस्फोट के बाद यह टिन शेड जमींदोज हो गया। फैक्टरी परिसर में कोई आग बुझाने का सिलिंडर तक नहीं था। अंदाजा लगाया जा रहा था। यहां केवल खिलौना बंदूक की गोली में बारूद भरने का काम किया जाता था, जो पूरी तरह हाथ से किया जाता था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। 

Hapur Explosion in Factory: Scorched People admitted to the Meerut medical emergency narrated the incident
Explosion in Factory - फोटो : अमर उजाला

18 वर्षीय रिहान ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि फैक्टरी की छत उड़ गई और दीवार फट गई। सब कुछ तीन मिनट में खत्म हो गया। उसने बताया कि वह दो दिन पहले ही फैक्टरी पर काम पर लगा था।

दूसरे बेड पर लेटे मनोज ने बताया कि दोपहर को खाना ही खाया था कि अचानक तेज धमाका हुआ। अगर फैक्ट्री की छत और दीवार नहीं फटती तो अंदर लोग जलकर राख हो जाते। सभी मजदूर बिहार और शाहजहांपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hapur Explosion in Factory: Scorched People admitted to the Meerut medical emergency narrated the incident
Explosion in Factory - फोटो : अमर उजाला

मेडिकल इमरजेंसी में 95 से 100 प्रतिशत भी जले हुए हैं कई मजदूर
धौलाना की फैक्टरी में झुलसे 11 लोगों को मेडिकल की इमरजेंसी में लाया गया। इनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि नौ का उपचार चल रहा है। इनमें से दो 95 से 100 प्रतिशत जबकि एक 60 से 70 प्रतिशत जला है। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि बेहतर उपचार का प्रयास कर रहे हैं। तीन लोग गंभीर हैं।

विज्ञापन
Hapur Explosion in Factory: Scorched People admitted to the Meerut medical emergency narrated the incident
Explosion in Factory - फोटो : अमर उजाला

उपचाराधीन          झुलने का प्रतिशत
शिवम (28)             95-100
सरोज  (26)             95-100
एजाज (27)              60-70
बाबू     (28)            10-15
चांद     (16)             20-25
राजेश  (21)              एक से पांच
रिहान   (18)             एक से पांच
मनोज   (18)            एक से पांच
जैनब    (22)             एक से पांच
मृत घोषित (95 से 100 प्रतिशत जले हुए)
दिलशाद (18)
अज्ञान (30)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed