फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four people has dies in due to fever at Saharanpur district of Uttar Pradesh

पश्चिमी यूपी में बुखार का कहर जारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत चार की मौत, गांव में छाया मातम

Fri, 11 Oct 2019 08:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Oct 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Four people has dies in due to fever at Saharanpur district of Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

चिकित्सा विभाग के व्यवस्था में सुधार के दावों के बावजूद बुखार से मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शुक्रवार को सहारनपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत चार और लोगों ने बुखार के चलते दम तोड़ दिया। जिले भर के सैकड़ों लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। अकेले चकदेवली के करीब 90 लोग बुखार से ग्रसित हैं। 

विज्ञापन

जनपद में इस बार अभी तक 50 से अधिक लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है।

चकदेवली में नाथीराम की पत्नी शर्मिष्ठा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। उन्हें कई दिन से बुखार था। परिजनों ने खूब इलाज कराया, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। अंतत: शर्मिष्ठा ने गुरुवार की रात दम तोड़ दिया। चकदेवली में बुखार से यह छठी मौत है। गांव में अब भी 90 से अधिक लोग बुखार से ग्रसित हैं। सरसावा के गांव अगवानहेड़ा में 65 वर्षीय मूना पत्नी इलियास का इलाज के दौरान मौत हो गई। मूना के बेटे याकूब ने बताया कि उनकी मां को कई दिन से बुखार था। पहले सरसावा में इलाज कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर यमुनानगर ले गए थे, जहां मूना ने दम तोड़ दिया। अगवानहेड़ा में बुखार से यह तीसरी मौत है। 
विज्ञापन


चिलकाना के गांव पटनी में बुखार के चलते 15 वर्षीय छात्र अरसान की मौत हो गई। पिता अखलाक ने बताया कि करीब पांच दिन पहले अरसान को स्कूल में बुखार आया था। उन्होंने प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज कराया तो हालत में सुधार था। मगर दो दिन पहले फिर से बुखार आया। डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान अरसान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बुखार से फिर दो की मौत, पश्चिमी यूपी के इन गांवों में हर रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

उधर, नकुड़ के गांव अध्याना में 24 वर्षीय देवेंद्र की सहारनपुर शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पिता मदन सिंह ने बताया कि बताया कि देवेंद्र चंडीगढ़ में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। घर आया हुआ था तीन दिन पहले बुखार आया, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां देवेंद्र की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अध्याना में 24 घंटे में चार मौतों से छाया मातम 
नकुड़ के गांव अध्याना में बुखार से देवेंद्र की मौत के साथ ही दो अन्य लोगों की भी मौत हुई। देवेंद्र के अलावा गांव के ही 45 वर्षीय अनिल पुत्र जनक वाल्मीकि की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अनिल टीबी का मरीज था। दो माह से बुखार चल रहा था, जिससे वह उबर नहीं पाया और मौत हो गई। इनके अलावा 75 वर्षीय रामकुमार शर्मा की मौत हुई। मौत की वजह कैंसर बताया गया है। रामकुमार के पुत्र विकास ने बताया कि करीब चार माह पहले उनकी माता उर्मिला देवी की मौत भी कैंसर ही की वजह से हुई थी। इससे पहले बृहस्पतिवार को कैंसर से पीड़ित भक्ति देवी पत्नी मंगलसिंह त्यागी की मौत हो गई थी। 24 घंटे में चार मौतों से गांव में मातम छाया हुआ है। 

गांव अध्याना में बुखार से मौत की सूचना थी, मगर जांच में पता चला है कि मरने वाले युवक का एक सप्ताह पहले एक्सीडेंट हुआ था, जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर चल रही थी। चकदेवली, पटनी और अगवानहेड़ा में मौतों की जानकारी नहीं है। पता लगवाया जा रहा है। यदि उक्त गांवों में बुखार का प्रकोप है तो उसकी रोकथाम के उपाय किए जाएंगे। - डॉक्टर शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed