फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two people has dies in due to fever at Saharanpur of Uttar Pradesh

बुखार से फिर दो की मौत, पश्चिमी यूपी के इन गांवों में हर रोज बढ़ रही मरीजों की संख्या

Sun, 06 Oct 2019 12:40 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 06 Oct 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Two people has dies in due to fever at Saharanpur of Uttar Pradesh
चमकी बुखार - फोटो : pexels.com

सहारनपुर में बुखार से मौतों का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शुक्रवार की रात शहर के गांव चकदेवली और रामपुर मनिहारान के गांव लंढौरा गुर्जर में बुखार से दो मौत हुई। दोनों गांवों में बुखार कहर बनकर टूट रहा है। दोनों ही गांवों में प्रत्येक परिवार से कई-कई लोग बुखार से ग्रसित हैं। मरीजों की संख्या सैकड़ों में है। 

विज्ञापन


गांव चकदेवली में बुखार का प्रकोप महीने भर से बना हुआ है। अभी तक कई लोगों की जान जा चुकी है। शुक्रवार की रात चतर सिंह पुत्र कश्मीरीलाल ने बुखार के चलते दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि चतर सिंह को कई दिन से बुखार था। पहले नगर के ही एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज चलता रहा, मगर शुक्रवार को डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन बराड़ा के मुलाना मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चतर सिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि चतर सिंह की जांच रिपोर्ट में डेंगू आया था। इतना ही नहीं, चतर सिंह के घर की बेटी अंजलि को भी डेंगू बताया जा रहा है, जिसे भर्ती कराया हुआ है। इसी घर की अंजू नाम की महिला भी बुखार से ग्रसित हैं, जिनका घर पर ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में नहीं थम रहा बुखार का कहर, बच्ची सहित नौ की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही पृथ्वी की हालत बेहद खराब है, जिनको खून की उल्टी आने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की मानें तो गांव में सैकड़ों लोग बुखार से ग्रसित हैं, जिनको राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। 

उधर, रामपुर मनिहारान के गांव लंढौरा गुर्जर में भी शुक्रवार की रात जुल्फान अली की बुखार से मौत हो गई। जुल्फान के भाई सफदर अली ने बताया कि जुल्फान को तीन अक्तूबर को बुखार आया था, जिसे गंभीर हालत में शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को डॉक्टर ने रेफर कर दिया। देहरादून ले जाते समय सुंदरपुर के पास जुल्फान ने दम तोड़ दिया। इसी गांव में 20 दिन पहले मुर्सलीन की मौत भी बुखार से हो चुकी है। सफदर की मानें तो गांव की आबादी पांच हजार से अधिक है, जिनमें से करीब आधे लोग बुखार से ग्रसित हैं। किसी-किसी परिवार के सभी सदस्य बुखार की चपेट में हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed