फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: क्रूरता की हदें पार करने वाले गिरफ्तार, गर्भवती महिला को पीट-पीटकर किया था अधमरा, खुले कबाड़ी के राज

Sat, 24 Dec 2022 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Four including Ashok and his two sons went to jail for kicking and kicking a pregnant woman
मेरठ में महिला की पिटाई। - फोटो : amar ujala

मेरठ के भगवतपुरा में गर्भवती महिला को लात-घूसों से पीटने वाला आरोपी अशोक कबाड़ी बहुत शातिर है। अशोक और उसके बेटों ने नगर निगम के स्कूल की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। वह गरीब लोगों की शादी में स्कूल की जमीन पर टेंट लगवाकर रुपये वसूलता था।



सीओ और एसीएम ब्रह्मपुरी ने शुक्रवार को मौके पर जाकर जांच की और लोगों के बयान दर्ज किए। महिला पर हमले के मामले में आरोपी अशोक, उसके बेटे विकास, शैलेंद्र और पड़ोसी दिरीश को जेल भेज दिया है।

Four including Ashok and his two sons went to jail for kicking and kicking a pregnant woman
महिला की पिटाई का मामला। - फोटो : amar ujala

ब्रह्मपुरी थाने से 500 मीटर दूर भगवतपुरा कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पांच माह की गर्भवती पूनम (35) पत्नी ऋषि को लात-घूसों से पीटकर अधमरा कर दिया और उसका एक साल का बेटा हमलावरों ने जमीन पर पटक दिया। चीख-पुकार मचने पर लोगों की भीड़ लग गई।मां-बेटे को बचाने की बजाय लोग तमाशबीन बनकर मोबाइल में वीडियो बनाने लगे।

Four including Ashok and his two sons went to jail for kicking and kicking a pregnant woman
महिला की पिटाई का मामला - फोटो : amar ujala

वहीं वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी अशोक, उसके बेटे शैलेंद्र, विकास, पड़ोसी दिरीश गिरफ्तार कर लिया। बाद में जिन्हें जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four including Ashok and his two sons went to jail for kicking and kicking a pregnant woman
महिला की पिटाई का मामला। - फोटो : amar ujala

आरोपियों की गिरफ्तारी के आठ घंटे बाद बृहस्पतिवार रात भगवतपुरा के लोगों ने अशोक के खाली पड़े 217 गज के प्लाट पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र रख दिया, जिसे लेकर हंगामा हो गया था। शुक्रवार को सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह, एसीएम ब्रह्मपुरी महेश प्रसाद जांच करने भगवतपुरा पहुंचे।

विज्ञापन
Four including Ashok and his two sons went to jail for kicking and kicking a pregnant woman
हंगामा करते लोग। - फोटो : amar ujala

सीओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि आरोपी अशोक ने नगर निगम के स्कूल की जमीन (217 गज) पर कब्जा किया हुआ है। इस जमीन पर टेंट लगवाकर किराया वसूलता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि इसके अलावा भी अशोक ने कई जगह कब्जा किया हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed