फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: लड़की की मीठी आवाज, खुले ठगी के बड़े राज, आरोपियों की प्रोफाइल से हर कोई हैरान, ऐसे कमाते थे लाखों

Sat, 24 Dec 2022 07:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 24 Dec 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Meerut Crime: All the secrets of cheating have revealed by members of a gang
तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

सर, गुड मॉनिंग... मैं इंडिया एयरलाइंस से ऐश्वर्या बोल रही हूं। आपने एयरलाइंस में एग्जीक्यूटिव की जॉब के लिए फाउंडिट कंपनी में आवेदन किया था। दूसरी तरफ से आवाज आती है जी मैम। फिर ऐश्वर्या पढ़ाई की जानकारी लेकर आवेदक की कॉल मोहित शर्मा को फॉरवर्ड कर देती हैं। मोहित आवेदक का ऑनलाइन इंटरव्यू लेकर ऑफिस में ही रंजन कुमार को बॉस बताकर कॉल फॉरवर्ड करता था। जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर दो से चार हजार रुपये तक आवेदक से बैंक खाते में डलवा लिए जाते थे और फिर उसका नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल देते थे। 



ठीक इसी तरीके से ठगी करने का ऑनलाइन खेल शास्त्रीनगर स्थित कॉल सेंटर में चलता था। इस गिरोह ने करीब दो साल तक बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। आरोपियों ने अलग-अलग बैंक में फर्जी खाते खुलवाकर 20 से ज्यादा एटीएम बनवाए हुए हैं। जहां से वे अपने परिवार के लोगों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करते थे।

Meerut Crime: All the secrets of cheating have revealed by members of a gang
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

कंपनी से खरीदते थे बेरोजगारों का डाटा 
इंडिगो, एयरलाइंस, एयरपोर्ट अथॉरिटी, अस्पताल, देश-विदेश में नौकरी के लिए बेरोजगार युवक-युवती फाउंडिट कंपनी सहित नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों में आवेदन करते हैं। कंपनी के कर्मचारी से सांठगांठ करके यह गिरोह बेरोजगारों का डाटा खरीदता था। प्रत्येक आवेदक का डाटा पांच रुपये के हिसाब से खरीदा जाता था। कॉल सेंटर से लड़कियां आवेदक को कॉल या ई-मेल कर संपर्क कर ठगी कर लेती थी। मेरठ में दो साल में दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कोलकाता, केरल, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों और दूसरे देशों के लोगों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर चुके हैं।

Meerut Crime: All the secrets of cheating have revealed by members of a gang
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

85 हजार खर्च कर 14 लाख कमाता था गिरोह
गिरोह का सरगना जानी क्षेत्र के नेक गांव का बीसीए पास अनुज पूनिया है। करीब दो साल पहले अनुज की मुलाकात आरओ बनाने वाली कंपनी में जॉब करने वाले मुजफ्फरपुर, बिहार निवासी रंजन कुमार से हुई। दोनों ने मिलकर नोएडा में जॉब सेंटर खोला और बेरोजगारों को ठगना शुरू किया। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत कई कंपनियों के कर्मचारियों से संपर्क किया। अगस्त 2020 में अनुज ने यहां तेजगढ़ी चौराहे के पास ऑफिस खोल लिया। छह लड़की, चार लड़कों को आठ-आठ हजार रुपये वेतन देकर कॉल सेंटर में बेरोजगारों को कॉल कराई जाती थी। एक युवक 30 से ज्यादा कॉल करता था। रोज कम से कम 10 लोगों से ठगी होती थी। आरोपियों ने बताया कि कॉल सेंटर में प्रतिमाह 85 हजार खर्च कर करीब 13-14 लाख की ठगी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Crime: All the secrets of cheating have revealed by members of a gang
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

ऑफिस में अनुज और रंजन थे बॉस
ठगी का ऐसा जाल, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। शानदार ऑफिस, जिसमें काम करने वालों को भी ठगी का पता नहीं। ऑफिस में अनुज पूनिया, रंजन बॉस थे। दिनभर लड़कियां मीठी आवाज में बेरोजगारों को कॉल करती थी। ऑफिस के बाहर कोई बोर्ड भी नहीं था। आवेदक को पता नहीं था कि वह कौन से ऑफिस में बात कर रहे हैं। सब कुछ ऑनलाइन था। इंटरव्यू से लेकर वेतन तक ऑनलाइन ही तय होता था। आवेदक ने जैसी नौकरी पाने के लिए आवेदन किया है, उससे वैसी ही बात करने की कला भी इस गिरोह में थी। यह पढ़े-लिखे युवकों का गिरोह है। 

विज्ञापन
Meerut Crime: All the secrets of cheating have revealed by members of a gang
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

ऐसे खुला फर्जीवाड़ा 
कॉल सेंटर में रोजाना 45-50 हजार रुपये ठगी का औसत आता था। सरगना अनुज पूनिया और रंजन कुमार में बंटवारे को लेकर विवाद होने लगा। नवंबर 2022 में रंजन ने नारायण केला से दोस्ती कर ली। नारायण अक्सर अनुज के पास कंप्यूटर ठीक करने आता था। नारायण ने शास्त्रीनगर स्थित भूतनाथ चौराहे के पास एक कांप्लेक्स में किराये पर ऑफिस ले लिया। जहां पर रंजन, नारायण और मोहित शर्मा ने नया ऑफिस खोला। इसी बात को लेकर अनुज पूनिया ने इस कॉल सेंटर की पोल खोल दी। बताया कि अनुज भी रंजन को धमकाकर नए ऑफिस से भी ठगी का पैसा लेता था। एसटीएफ की पूछताछ में रंजन, नारायण और मोहित ने सारी कहानी बता दी। अनुज की तलाश में एसटीएफ लगी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed