{"_id":"6aecc95ab1893f73d1002647","slug":"foundation-stone-laid-for-the-civil-judge-junior-division-court-building-in-mawana-meerut-news-c-72-1-smrt1017-162340-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: न्यायालय भवन सिविल जज जूनियर डिवीजन मवाना का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: न्यायालय भवन सिविल जज जूनियर डिवीजन मवाना का किया शिलान्यास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति अतुल श्रीधर ने वर्चुअल मीटिंग कर तहसील मवाना में न्यायालय भवन सिविल जज जूनियर डिवीजन मवाना का शिलान्यास किया। न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अधिवक्ता कक्ष का भूमि पूजन भी किया। यह कार्यक्रम तहसील मवाना में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा और अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद थे। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और महामंत्री परवेज आलम भी उपस्थित रहे। शाम को मेरठ कचहरी परिसर में एक और कार्यक्रम हुआ। यहां नवनिर्मित अधिवक्ताओं के कक्ष का उद्घाटन न्यायमूर्ति अजीत कुमार ने किया। इस मौके पर जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा और अन्य न्यायाधीश भी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पौधारोपण भी किया गया।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति
इस मौके पर कई पूर्व अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित थे। इनमें महेंद्र पाल शर्मा, अजय त्यागी, ब्रह्मपाल सिंह, गजेंद्र सिंह धामा, कंवर पाल शर्मा और राज सिंह शामिल थे। प्रबोध कुमार शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, नरेश दत्त शर्मा, सचिन चौधरी, विनोद कुमार चौधरी, अमित कुमार दीक्षित और राजेंद्र सिंह राणा भी मौजूद रहे। जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार चौबे, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता नीरज सोम और शिवम गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
-- -- -- --