फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Foul play suspected in youth's death; police investigating.

Meerut News: युवक की मौत पर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 30 Aug 2026 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Foul play suspected in youth's death; police investigating.
- हस्तिनापुर-रामराज मार्ग पर घायल मिला था, उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर-रामराज मार्ग पर शनिवार को 26 वर्षीय सत्येंद्र कुमार गंभीर घायल अवस्था में मिले थे। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने पहले इसे अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा माना, लेकिन बाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैै।
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के फाजलपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार शनिवार को तारापुर गांव के समीप छोटी चामरौद तिराहे के बस स्टैंड के पास घायल अवस्था में पड़े मिले थे। राहगीरों की सूचना पर परिजन उन्हें चिकित्सक के पास ले गए थे। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सत्येंद्र के शरीर पर चोटों के निशान देखकर परिजनों ने पुलिस से हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद सत्येंद्र का शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस जांच और अज्ञात वाहन की तलाश
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। प्रथम दृष्टया यह मामला अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने हत्या की आशंका से इन्कार किया है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध वाहन की टक्कर से हुई है जिसका पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed