{"_id":"5d8d21ef8ebc3e93d9658997","slug":"former-protest-for-cumpuntation-meerut-news-mrt445443911","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने नहीं मानी बात, नई अधिग्रहण नीति से मुआवजा लेने पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने नहीं मानी बात, नई अधिग्रहण नीति से मुआवजा लेने पर अड़े
विज्ञापन
एमडी अधिकारीयों के साथ शताब्दी नगर मे धरने पर बैठे किसानों से मिलने पंहुचे दक्षिण विधायक सोमेंद?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
पिछले पांच साल से जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर शताब्दीनगर में धरने पर बैठे किसानों की एमडीए अधिकारियों से हुई वार्ता मेें बात नहीं बनी। किसानों ने कहा कि उन्हें नई भूमि अधिग्रहण नीति के तहत जमीन का मुआवजा चाहिए। अधिकारियों के साथ गए मेरठ दक्षिण के विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। तोमर ने कहा कि फिलहाल वह अमेरिका जा रहे हैं। वहां से लौटने के बाद किसानों की बातों को शासन तक पहुंचाएंगे।
शताब्दीनगर सेक्टर चार में भाकियू के बैनर तले भूमि अधिग्रहण मुआवजे की मांग को लेकर किसान पिछले पांच साल चार माह से अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर एमडीए के अधीक्षण अभियंता पीपी सिंह, इंजीनियर योगेश श्रीवास्तव, राजीव सिंह व वेदराम के साथ पहुंचे। विधायक ने किसानों से कहा कि शताब्दीनगर में कई विकास कार्य एमडीए को करने हैं। इस पर योजना से जुड़े पांच गांवों के किसानों ने कहा कि जब तक नई नीति के तहत मुआवजा नहीं मिलता, विकास कार्य नहीं करने दिया जाएगा। मुआवजा मिलने के बाद ही कब्जा दिया जाएगा। भाकियू नेता विजयपाल घोपला ने कहा कि किसान अपना हक मांग रहे हैं। इस दौरान बाबा इलम सिंह, संजय दौरालिया, सुभाष चौधरी, डॉ. अमरवीर, रघुवंश आदि किसान मौजूद रहे।