फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MLA Sangeet Som Controversial statment] says weapons will be needed in coming future

UP: BJP के पूर्व विधायक संगीत सोम के विवादित बोल, कहा- भविष्य में जरूरी होंगे शस्त्र, वर्ग विशेष पर निशाना

Thu, 06 Oct 2022 01:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 06 Oct 2022 01:41 PM IST
सार

सरधना में मंच से जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने फिर से विवादित भाषण दिया। उन्होंने इस दौरान वर्ग विशेष पर टिप्पणी की और कहा कि सत्ता के साथ आने वाले समय में शस्त्रों की भी जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
Former MLA Sangeet Som Controversial statment] says weapons will be needed in coming future
संगीत सोम

विस्तार

मेरठ से सटे सरधना में राजपूत उत्थान सभा के तत्वावधान में विजयदशमी पर्व पर खेड़ा इंटर कॉलेज प्रांगण में शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया गया। इसमें बिरादरी के सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के शस्त्रों की पूजा की और समाज की एकजुटता का आह्वान किया। मंच से जनता को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने फिर से विवादित भाषण देते हुए वर्ग विशेष पर निशाना साधा और कहा कि सत्ता के साथ-साथ भविष्य में शस्त्रों की भी जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में मोनो रेल चलाने के लिए नगर निगम और एमडीए करेंगे अध्ययन, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
विज्ञापन


राजपूत उत्थान सभा के शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि पहले शस्त्र पूजन में सैकड़ों लाइसेंसी शस्त्र पूजन के लिए आते थे। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन से नहीं, त्याग, तपस्या समर्पण के बल पर आगे बढ़ता है। आने वाले समय में शस्त्र की जरूरत पड़ेगी और राजपूत समाज को फिर से शस्त्र उठाने पड़ेंगे। उन्होंने लोगों को बताया कि जिस प्रकार देशद्रोही ताकतें हमारे देश पर चौतरफा आक्रमण कर रही हैं, उस स्थिति में शस्त्रों का महत्व बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Former MLA Sangeet Som Controversial statment] says weapons will be needed in coming future
कार्यक्रम में बोलते संगीत सोम - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने वर्ग विशेष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जनसंख्या घटती जा रही है, उसकी चिंता की जरूरत नहीं है लेकिन जिनकी जनसंख्या बढ़ रही है, उनकी चिंता करने की आवश्यकता है। इसीलिए शस्त्रपूजन की जरूरत पड़ेगी। जब पूरी तरह आतंक बढ़ जाएगा, तब इन शस्त्रों की जरूरत पड़ेगी।

यह भी पढ़ें:Deepak Murder: पिता को सुरक्षा में लगाए दो सिपाही व एक दरोगा, धरना जारी, आरोपी के घर QRT तैनात

उन्होंने कहा कि शिक्षा और एकजुटता ही समाज के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। हम सभी को समाज में फैली बुराइयों को उखाड़कर अच्छाइयों को स्थापित करना होगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तिरंगा रैली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दिनों सब हरा ही हरा दिख रहा है। कुछ दिन बाद यूपी में भी हरा ही हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed