मेरठ के परीक्षितगढ़ में हुए दीपक हत्याकांड को लेकर गुरुवार को भी पीड़ित परिवार और ग्रामीणों का खजूरी गांव में धरना जारी रहा। दीपक के पिता धीरेंद्र त्यागी का कहना कि आठ अक्तूबर तक उनकी पांचों मांगे पूरी नहीं हुई तो नौ अक्तूबर को दीपक की शोकसभा के बाद महापंचायत का ऐलान करेंगे। पुलिस ने धीरेंद्र की सुरक्षा में एक गनर लगाया है।
गांव खजूरी निवासी धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक का शव 27 सितंबर को जंगल में मिला था। दीपक का कटा हुआ सोमवार सुबह पुलिस ने बरामद किया था। ग्रामीणों ने खुलासे पर सवाल उठाकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने, सही हत्यारों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की गई थी। डीएम-एसएसपी ने मंगलवार तक पीड़ित परिवार को मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था। बुधवार को धीरेंद्र त्यागी परिवार के साथ गांव में सड़क किनारे बैठ गए।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: बेहट में हाईवे पर यात्री बस- क्रेटा कार व स्कूटी टकराई, तीन की मौत
2 of 5
धरना देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम मवाना और सीओ धरना स्थल पर पहुंचे। धीरेंद्र को शस्त्र लाइसेंस व आर्थिक सहायता के लिए जरूरी कागजात लेकर डीएम ऑफिस ले गए। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है। दो सिपाही और एक दरोगा उनके घर की सुरक्षा में लगाए गए हैं। धीरेंद्र के घर से आरोपी फैमीद का घर करीब 100 मीटर की दूरी पर है। आरोपी के मकान पर क्यूआरटी लगाई गई है।
3 of 5
धरने में पहुंचे डीएम और एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी किसान धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के अविवाहित बेटे दीपक त्यागी (22) का सिर कटा शव 27 सितंबर को जंगल में मिला था। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद धड़ का अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद सातवें दिन सोमवार को पुलिस ने फैमीद नट और आसिफ को गिरफ्तार कर दीपक का कटा हुआ सिर बरामद कर लिया था। पुलिस ने खुलासा किया कि बेटी के साथ संबंध के शक में फैमीद ने दीपक का सिर तलवार से काट दिया। पुलिस के खुलासे पर पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने सवाल उठाए और सोमवार शाम करीब छह बजे पोस्टमार्टम के बाद लाए गए दीपक के सिर को किला रोड पर रख जाम लगा दिया। यह धरना-प्रदर्शन
4 of 5
दीपक हत्याकांड़
- फोटो : अमर उजाला
दीपक त्यागी हत्या मामले में समाज सेवी मुखिया गुर्जर ने कहा कि पुलिस प्रशासन उनकी मांग पूरी नहीं करता तो वह खुद हत्यारों से बदला लेंगे। इस दौरान भाजपा सरकार, मंत्री दिनेश खटीक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। दीपक को इंसाफ दिलाने के लिए 36 बिरादरी के लोग एक साथ रहेंगे।
किसान नेता मांगेराम त्यागी ने कहा है कि वह पुलिस प्रशासन की गलत नीति समझ गए। पीड़ित परिवार की मांग पूरी नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे। सचिन सिरोही का कहना है कि छह इंच गढ्ढे में कटा हुआ सिर बरामद होना बताया है। पुलिस ने गलत खुलासा किया है।
5 of 5
दीपक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
परीक्षितगढ़ क्षेत्र के खजूरी गांव के दीपक त्यागी (20) की करीब आठ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। हत्यारे दीपक का सिर काटकर ले गए थे, जबकि सिर कटी लाश जंगल में पड़ी मिली थी। पुलिस ने सोमवार को घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी से कटा सिर बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी फैमीद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी फैमीद ने पूछताछ में बताया कि उसकी बेटी से दीपक के अवैध संबंध थे। उसने बताया कि समझाने के बाद भी दीपक मान नहीं रहा था। जिसके बाद दीपक की हत्या की साजिश रची। इसके बाद फैमीद नट ने आसिफ के साथ मिलकर दीपक को 26 सितंबर की रात को पहले शराब व सुल्फे वाली बीड़ी पिलाई और फिर तलवार से सिर काट दिया था।