{"_id":"5e4592588ebc3ee6134d8d24","slug":"former-mla-maviya-ali-says-bjp-fixing-with-pakistani-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद: पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले- भाजपा की पाकिस्तानी आतंकवादियों से फिक्सिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद: पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले- भाजपा की पाकिस्तानी आतंकवादियों से फिक्सिंग
Fri, 14 Feb 2020 03:10 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 14 Feb 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक माविया अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री बताए जाने के बयान पर विरोध जारी है। पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि भाजपा की पाकिस्तानी आतंकवादियों से फिक्सिंग है। सपा और कांग्रेस ने भी गिरिराज के बयान की निंदा की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जारी बयान में माविया अली ने कहा कि देवबंद आतंकवाद की नहीं, बल्कि ज्ञान की गंगोत्री है। गिरिराज आतंकी अजहर मसूद और हाफिज सईद के जहनी गुलाम हैं। भाजपा की पाक आतंकियों से फिक्सिंग है, क्योंकि देश में जब कभी चुनाव होता है, तो भाजपा पाक दहशतगर्दों का सहारा लेती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मंत्री गिरिराज के बयान पर सपा विधायक का पलटवार, बोले- उन्हें नहीं इतिहास की जानकारी
विज्ञापन
वहीं, शिक्षक नगर में हुई सपा की बैठक में गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन और सपा नेता चौधरी प्रविंद्र कुमार ने कहा कि आजादी में देवबंद, दारुल उलूम और उलमा ने बड़ा किरदार अदा किया है। देवबंद की गंगा जमुनी तहजीब का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके एक छोर पर दारुल उलूम है, तो दूसरे छोर पर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी की शक्तिपीठ है। बैठक में भीम त्यागी, अजीत पंवार, सुरेंद्र राणा, विवेक शर्मा, परवेज अब्बासी, असलम त्यागी आदि मौजूद रहे।
मोहल्ला टाकान स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने भाजपा पर सांप्रदायिकता का जहर फैलाकर देश को तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि गिरिराज सिंह देवबंद और दारुल उलूम के इतिहास के बारे पढ़ लेते, तो अच्छा होता। बैठक में अब्दुल कादिर त्यागी, शहजाद उस्मानी, वरयाम खान आदि मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/