{"_id":"5e45514f8ebc3ee6140f1918","slug":"sp-mla-sanjay-garg-said-that-minister-giriraj-singh-is-not-aware-of-history-of-freedom-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री गिरिराज के बयान पर सपा विधायक का पलटवार, बोले- उन्हें नहीं इतिहास की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री गिरिराज के बयान पर सपा विधायक का पलटवार, बोले- उन्हें नहीं इतिहास की जानकारी
Thu, 13 Feb 2020 07:14 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 13 Feb 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने केन्द्रीय मंत्री गिरिराज किशोर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री का बयान नफरत फैलाने वाला है। उन्हें स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मत्स्य एवं पशुधन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। बृहस्पतिवार को सपा के नगर विधायक संजय गर्ग ने विजय टॉकीज स्थित कार्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि गिरिराज सिंह का बयान शर्मनाक, निंदनीय और नफरत बढ़ाने वाला है। उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास पढ़ना चाहिए। अंग्रेजों की ओर से 1857 की क्रांति को कुचलने के बाद मौलाना महमूद-उल-हसन के रेशमी रुमाल तहरीक से आजादी के आंदोलन को नई ऊर्जा दी थी। देवबंद के लोगों ने आजादी की जंग लड़ी। अब देवबंद के बुजुर्गों और उलमा पर आतंकवाद का इल्जाम लगाना तथ्यों से परे और बचकाना है। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों की मदद की हो, उनके मुंह से यह बयान शोभा नहीं देता। इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष आजम शाह, पार्षद टिंकू अरोड़ा, मीडिया प्रभारी पारस नौटियाल, अभिषेक भारद्वाज, गुलशन कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मंत्री गिरिराज के बयान पर भड़के देवबंदी उलमा, बोले- उन्हें नहीं इतिहास की जानकारी, माफी मांगें
विज्ञापन
‘माफी मांगें गिरिराज सिंह’
सपा के युवा नेता अदनान चौधरी ने कहा कि गिरिराज सिंह को देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री कहने पर माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री उनके बयान का संज्ञान लें और भाजपा से निष्कासित करें।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/