फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former District President of SP wore uniform, Akhilesh Yadav fired from the party

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पहना गणवेश, अखिलेश यादव ने किया पार्टी से बाहर

Sun, 04 Mar 2018 11:08 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Mar 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Former District President of SP wore uniform, Akhilesh Yadav fired from the party
पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने पहना गणवेश

मेरठ में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह को आरएसएस के राष्ट्रोदय स्वयंसेवक समागम में गणवेश पहनकर जाना भारी पड़ गया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया है। 

विज्ञापन


जयवीर सिंह 25 फरवरी को राष्ट्रोदय कार्यक्रम में आरएसएस का गणवेश पहने नजर आए थे। उनका फोटो वायरल हो गया था, जिसके बाद से ही इस तरह की कार्रवाई के कयास लगाए जा रहे थे। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने निष्काषन के संबंध में पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उन पर पार्टी विरोधी कार्यों में लिप्त होने और अनुशासनहीन आचरण के कारण कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से की गई है। इस पत्र की प्रति जयवीर सिंह, सपा के महानगर और जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव आदि को भेजी गई है। गौरतलब है कि जयवीर सिंह जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद से पार्टी से अलग-थलग चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : मुस्लिमों ने फूल बरसाकर किया स्वयं सेवकों का स्वागत

संघ के मार्ग को बनाऊंगा अपना लक्ष्य: जयवीर सिंह

Former District President of SP wore uniform, Akhilesh Yadav fired from the party
फाइल फोटो

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह का कहना है कि वह एक माह से आरएसएस की शाखा में जा रहे हैं। 25 फरवरी को हुए राष्ट्रोदय समागम में गणवेश में शामिल हुआ था। संघ की शाखा में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के विषय में स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाता है। वहां कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं होती, फिर भी सपा से निष्काषित कर दिया गया है। कहा कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो रहे हैं। लेकिन उन्हें संघ का स्वयंसेवक होने पर गर्व है और पश्चाताप इस बात का है कि इस मार्ग को बहुत पहले अपना लेना चाहिए था। अब वह आरएसएस द्वारा दिखाए जा रहे मार्ग को ही अपना लक्ष्य बनाकर अपना कार्य करेंगे।

सपा को होगा फायदा: राजपाल सिंह 
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह अपने हित साधने के लिए संघ और भाजपा की शरण में गए हैं। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निकाला गया है। इनकी कई जांचें चल रही हैं। उनके जाने से पार्टी को नुकसान नहीं, बल्कि फायदा होगा। वह काफी समय से पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे थे।

अब्बास को नोटिस, क्यों न की जाए कार्रवाई
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मौ. अब्बास को नोटिस भेजा है कि किसी भी समाचार पत्र अथवा चैनल में बयान देने और परिचर्चा में भाग लेने के लिए वह अधिकृत नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद वह अनाधिकृत रूप से निरंतर विभिन्न चैनलों में परिचर्चा में भाग ले रहे हैं, जो पार्टी के निर्देशों के विपरीत है। लिहाजा एक सप्ताह के अंदर अपना लिखित पक्ष प्रस्तुत करें कि इस अनुशासनहीनता के लिए उन पर कार्रवाई क्यों न की जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed