फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former Chief Minister apprised about Dadri and Salwa incidents

Meerut News: पूर्व मुख्यमंत्री को दादरी और सलावा प्रकरण से कराया अवगत

Sat, 27 Sep 2025 05:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:20 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरधना विधायक से मुलाकात के बाद मेरठ जेल में बंद दादरी और सलावा बवाल के आरोपियों से मिलने का आश्वासन दिया। इन घटनाओं में कई लोगों को जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
Former Chief Minister apprised about Dadri and Salwa incidents
दौराला - पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात करते सरधना विधायक अतुल प्रधान। स्रोत : स्वयं

विस्तार

सपा मुखिया ने सरधना विधायक को जल्द मेरठ जेल में बंद लोगों से मिलने के लिए आने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दादरी व सलावा गांव में हुए बवाल में जेल में बंद लोगों के बारे में सरधना विधायक अतुल प्रधान ने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने भी जल्द मेरठ आने और जेल में बंद लोगों से मुलाकात करने का आश्वासन दिया।
कपसाढ़ गांव में सम्राट मिहिर भोज का द्वार लगाकर उस पर क्षत्रिय लिखने पर दादरी गांव में गुर्जर स्वाभिमान पंचायत का अभिनव मोतला ने ऐलान किया था। 21 सितंबर को भीड़ जुटी और पुलिस पर पथराव करने के बाद पुलिस ने लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया था। इस मामले में 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। वहीं, सलावा में हुए बवाल के बाद भी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया गया था और उनके घरों को तालाब की भूमि पर बनाए जाने की बात कहकर बुलडोजर की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

सरधना विधायक शुक्रवार को लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिले। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा भेंट की। साथ ही दोनों गांव के प्रकरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दादरी में शांति से धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया और गंभीर धारा लगाकर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed